तो क्या इस वजह से शोएब मलिक से अलग हुईं सानिया मिर्जा? पाकिस्तानी मीडिया ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Shoaib Malik Sania Mirza Divorce: शोएब मलिक की किस हरकत से नाराज होकर सानिया और शोएब के बीच हुआ तलाक? पाकिस्तानी मीडिया ने किया बड़ा खुलासा।

Sania Mirza and Shoaib Malik Divorce Reason
Sania Mirza and Shoaib Malik Divorce Reason | Image: X

Shoaib Malik and Sania Mirza divorce: शोएब मलिक के तीसरे निकाह के बाद से फैंस ये जानना चाहते हैं कि सानिया मिर्जा और शोएब अख्तर के तलाक हुआ था कि नही और किस वजह से शोएब मलिक और सानिया मिर्जा को एक-दूसरे से तलाक लेना पड़ा। आपक बता दें कि साल 2010 में सानिया मिर्जा और शोएब अख्तर ने पूरी दुनिया के खिलाफ जाकर एक-दूसरे से शादी की थी। हालांकि इसके बाद से सानिया मिर्जा को भारत में काफी विरोध भी मिला था।

शनिवार, 20 जनवरी को जब शोएब मलिक ने अपने सोशल मीडिया पर अपने तीसरे निकाह की तस्वीरें शेयर कीं तो बाजार में जो सानिया- शोएब की अलगाव की खबरें थी, सच हो गईं। अब सवाल यह उठ रहे हैं कि दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ, जिसकी वजह से दोनों अलग-अलग रास्ते चल दिए?

पाकिस्तानी मीडिया ने किया बड़ा खुलासा

पाकिस्तानी मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, शोएब ने सानिया को धोखा दिया था और इससे सानिया काफी नाराज थीं। रिपोर्ट में बताया गया है कि शोएब के शादी के अलवा कई अफेयर्स चल रहे थे। पाकिस्तानी अखबार 'द डेली पाकिस्तान' की एक रिपोर्ट से पता चला कि मलिक के तीसरे विवाह में उनके परिवार का कोई भी सदस्य शामिल नही हुआ था।

शोएब मलिक और सना जावेद : Instagram

इसी के साथ इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया कि शोएब मलिक के शादी के अलावा अवैध संबंध थे जिससे सानिया मिर्जा काफी परेशान हो चुकी थी। सानिया मिर्जा ने इस महीने के की शुरुआत में इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया जिससे ये अंदाजा लगाया गया कि उनके जीवन में सब कुछ ठीक नही चल रहा है।

Advertisement

सानिया और शोएब का 2010 में हुआ था निकाह 

सानिया और शोएब का निकाह 2010 में हैदराबाद में हुआ था। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम इजहान मिर्जा मलिक है। 2022 में पहली बार शोएब और सानिया के बीच दूरी बढ़ने की खबरें सामने आई थीं। पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा बताया जा रहा था कि शोएब ने सानिया को धोखा दिया था। पहले यह कहा जा रहा था कि शोएब पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर के साथ रिलेशनशिप में हैं। शोएब और आयशा की रोमांटिक तस्वीरें भी सामने आई थीं। हालांकि, बाद में शोएब और आयशा दोनों ने महज इसे अफवाह बताया था। सानिया शोएब की दूसरी पत्नी हैं। उनकी पहली पत्नी आयशा सिद्दिकी भी हैदराबाद से ही थी। अब मलिक ने तीसरी शादी सना जावेद से की है। सना जावेद भी तलाकशुदा हैं। 

यह भी पढ़ें-Shoaib Malik ने तो कर ली सना से निकाह, अब किसके साथ रहेगा शोएब-सानिया का बेटा इजहान? - Republic Bharat

Advertisement
Published By:
 Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड