Shoaib Malik ने तो कर ली सना से निकाह, अब किसके साथ रहेगा शोएब-सानिया का बेटा इजहान?

Sania Mirza-Shoaib Malik: शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के तलाक के बाद ये चर्चा तेज हो गई है कि उनका बेटा इजहान किसके साथ रहेगा?

shoaib malik sania mirza son
शोएब मलिक और सानिया मिर्जा का बेटा | Image: instagram/ap

Sania Mirza-Shoaib Malik Son: लंबे समय से चल रही अफवाह अब हकीकत में तब्दील हो गई है। पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी शोएब मलिक ने तीसरी शादी कर ली है। उन्होंने शनिवार को इंस्टाग्राम पर पत्नी सना जावेद के साथ निकाह की तस्वीरें शेयर कर इस बात की पुष्टि कर दी। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर फैंस शोएब मलिक को ट्रोल कर रहे हैं, वहीं भारतीय महिला स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा के लिए अफसोस जाहिर कर रहे हैं।

इस बीच ऐसी बातें भी चल रही है कि शोएब मलिक और सानिया मिर्जा की तलाक के बाद उनका बेटा इजहान किसके साथ रहेगा। बता दें कि शोएब-सानिया ने 2010 में निकाह किया था और शादी के 8 साल बाद यानि 2018 में उनके बेटे इजहान मिर्जा मलिक का जन्म हुआ।

सानिया या शोएब, किसके साथ रहेगा बेटा इजहान?

शोएब मलिक और सानिया मिर्जा ने तो एक दूसरे के साथ रिश्ता खत्म करने का फैसला कर लिया है, लेकिन सवाल ये है कि दोनों का बेटा इजहान अब किसके साथ रहेगा। बता दें कि मलिक की तीसरी शादी की खबर आने के बाद सानिया मिर्जा के पिता ने कन्फर्म किया कि तलाक का निर्णय उनकी बेटी ने ही किया है। अब सोशल मीडिया पर लोग ये चर्चा कर रहे हैं कि दोनों का बेटा इजहान किसके साथ रहेगा।

दुबई में है सानिया मिर्जा का घर

शोएब मलिक से शादी के बाद से सानिया मिर्जा ज्यादातर दुबई में रहती थी। हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक पिछले एक साल से मलिक पाकिस्तान में रह रहे हैं और सानिया अपने बेटे इजहान के साथ दुबई में रहती हैं। रिपोर्ट के अनुसार इजहान अभी दुबई में ही रहेंगे। 

Advertisement
शोएब मलिक और सानिया मिर्जा बेटे इजहान के साथ

हालांकि, शोएब और सानिया दोनों अपने बेटे की परवरिश साथ में करेंगे। सूत्रों से पता चला है कि सानिया मिर्जा पिछले एक साल से शोएब मलिक से अलग रह रही हैं, लेकिन बेटा इजहान अपनी मां के साथ दुबई में रहता था, वहीं शोएब मलिक पाकिस्तान में रह रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: Shoaib Malik से शादी करते ही सना जावेद ने उठाया बड़ा कदम, जिसे देख सानिया मिर्जा के फैंस को होगा दुख

Advertisement


 

Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड