Shoaib Malik से शादी करते ही सना जावेद ने उठाया बड़ा कदम, जिसे देख सानिया मिर्जा के फैंस को होगा दुख

शोएब मलिक से निकाह करने के बाद सना जावेद ने सबसे पहला काम जो किया उसे देखने के बाद सानिया मिर्जा के फैंस दुखी हैं।

सना जावेद ने उठाया बड़ा कदम
सना जावेद और सानिया मिर्जा | Image: instagram/ap

Shoaib Malik Wife Sana Javed: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने तीसरी शादी कर ली है। पाक क्रिकेटर ने शनिवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी। मलिक से निकाह करते ही सना जावेद ने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर सानिया मिर्जा के फैंस को दुख हो रहा है। कई लोग तो अभी तक इस बात को पचा नहीं पा रहे हैं कि शोएब और सानिया के रिश्ते में अचानक इतनी दूरियां कैसे बढ़ गई कि बात तलाक तक पहुंच गई।

सबसे पहले तो ये बता दें कि सना जावेद एक पाकिस्तानी टीवी एक्ट्रेस हैं जो उर्दू टेलीविजन शोज में दिखाई देती हैं। सना ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी। जिसके बाद उन्होंने 'मेरा पहला प्यार' में बतौर सपोर्टिंग एक्ट्रेस काम किया। फिर साल 2012 में उन्होंने 'शहर-ए-ज़ात' से डेब्यू किया और बाद में कई सीरियल्स में नजर आईं।

शोएब से शादी करते ही सना ने उठाया ये कदम

शोएब मलिक से निकाह करने के बाद सना जावेद ने सबसे पहला काम जो किया उसे देखने के बाद सानिया मिर्जा के फैंस दुखी हैं। दरअसल, सना ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम बदल लिया है। उन्होंने अब अपना नाम सना शोएब मलिक कर लिया है। इससे पहले इंस्टाग्राम पर उनका यूजर नेम सिर्फ सना जावेद था, लेकिन शोएब मलिक से निकाह करते ही उन्होंने इसमें बदलाव किया है।

सानिया-शोएब के रिश्ते में कब आई खटास

बता दें कि काफी समय से ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक जल्द ही तलाक ले सकते हैं। सानिया ने हाल ही में कुछ पोस्ट शेयर किए थे, जिसको देखकर तलाक की अफवाहों ने और जोर पकड़ा था। 

Advertisement

शोएब मलिक ने सानिया से साल 2010 में निकाह किया था। दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम इजहान है। सानिया मिर्जा और शोएब मलिक शादी के बाद दुबई में सेटल हो गए थे। हालांकि, पिछले कुछ सालों से दोनों के रिश्तों में अनबन की खबरें लगातार सामने आती रही थी।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: तो क्या Sania Mirza ने ही छोड़ा Shoaib Malik का साथ? जानें 'तलाक' और 'खुला' के बीच अंतर


 

Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड