तो क्या Sania Mirza ने ही छोड़ा Shoaib Malik का साथ? जानें 'तलाक' और 'खुला' के बीच अंतर
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने खुला के जरिए छोड़ा पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक को। क्या है खुला और तलाक के बीच अंतर?
- खेल समाचार
- 2 min read

Sania Mirza Khula to Shoaib Malik: 12 अप्रैल 2010 को सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने एक-दूसरे ने दुनिया का विरोध कर निकाह किया था और एक आज का दिन है यानी 20 जनवरी, 2024 जब सानिया और शोएब अलग हो गए। शोएब मलिक ने तीसरी शादी सना जावेद से कर ली है। शोएब मलिक ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर इस बात की पुष्टि की। इसी के साथ फैंस ये जानने के लिए परेशान हो गए कि क्या शोएब मलिक और सानिया के बीच तलाक हो चुका था?
शोएब मलिक की तीसरी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की और थोड़ी ही देर बाद सानिया मिर्जा के पिता इमरान मिर्जा ने इस बात का खुलासा किया कि सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक को 'खुला' के जरिए छोड़ दिया। अब आप ये जानना चाह रहे होंगे कि आखिर ये खुला क्या है जिसके जरिए शोएह और सानिया काफी पहले ही अलग हो चुके हैं।
क्या है 'खुला'?
सानिया के पिता इमरान मिर्जा ने पीटीआई को बताया ,‘‘ यह ‘खुला’ था जिसमें मुस्लिम महिला अपने पति से एकतरफा तलाक ले सकती है।’ शोएब और सानिया के संबंधों में दरार की खबरें 2022 से आ रही थी और पिछले दो साल में दोनों को साथ नहीं देखा गया। हालांकि दोनों ने तलाक की खबरों पर कभी कुछ नहीं कहा।
खुला और तलाक में अंतर
खुला (Khula) तलाक का ही एक अन्य रूप है। बस तलाक से इसका अंतर इतना है कि यह महिला की तरफ से लिया जा सकता है। खुला के जरिए महिला अपने शौहर से संबंध तोड़ सकती है। तलाक में पुरुष अपनी पत्नी से अलग होने का फैसला करता है तो वहीं दूसरी तरफ खुला में बीवी अपने शौहर से अलग होने का फैसला करती है। इस तरह के तलाक जिक्र 'कुरान' और 'हदीस' में भी है।
Advertisement
बता दें कि काफी समय से ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक जल्द ही तलाक ले सकते हैं। सानिया ने हाल ही में कुछ पोस्ट शेयर किए थे, जिसको देखकर तलाक की अफवाहों ने और जोर पकड़ा था। शोएब मलिक ने सानिया से साल 2010 में निकाह किया था। हालांकि, पिछले कुछ सालों से दोनों के रिश्तों में अनबन की खबरें लगातार सामने आती रही थी।
यह भी पढ़ें- कौन हैं एक्ट्रेस Sana Javed? जिसके लिए Shoaib Malik ने सानिया मिर्जा को छोड़ा, जानें सबकुछ - Republic Bharat