अपडेटेड 28 February 2026 at 23:14 IST

SL vs PAK: T20 World Cup 2026 से पाकिस्तान बाहर, सेमीफाइनल के लिए 3 टीमों के नाम पक्के, न्यूजीलैंड की एंट्री

SL vs PAK T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 रन से हराया, लेकिन नेट रन रेट के कारण सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया।

Follow : Google News Icon  
Pakistan Out from T20 World Cup 2026
Pakistan Out from T20 World Cup 2026 | Image: ANI

SL vs PAK  T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 रनों से हरा तो दिया, लेकिन यह जीत उनके किसी काम न आई। पल्लेकेले में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका को 147 रनों के भीतर रोकना था। जैसे ही मेजबान श्रीलंका ने 147 रनों का आंकड़ा पार किया, पाकिस्तान की उम्मीदें टूट गईं और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई। पाकिस्तान ने इस मैच में शानदार खेल दिखाया, लेकिन नेट रन रेट के मामले में पिछड़ने के कारण उनका सफर सुपर-8 में ही खत्म हो गया।

साहिबजादा फरहान ने लगाया तूफानी शतक

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 212 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तान की इस पारी के असली हीरो साहिबजादा फरहान रहे, जिन्होंने मात्र 59 गेंदों पर शानदार शतक जड़ा। फरहान के अलावा फखर जमान ने भी आक्रामक बल्लेबाजी की। उनहोंने 27 गेंदों पर 84 रनों की पारी खेली। 

हालांकि, पारी के अंत में श्रीलंकाई गेंदबाज दिलशान मधुशंका ने जबरदस्त वापसी की और पाकिस्तान ने आखिरी 12 गेंदों पर केवल 14 रन बनाकर 6 विकेट गंवा दिए। श्रीलंका की ओर से मधुशंका ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए।

आखिरी ओवर में दिखा श्रीलंका का रोमांच

213 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और उनके ऊपरी क्रम के बल्लेबाज जल्दी पवेलियन लौट गए। लेकिन मध्यक्रम में पवन रत्नायके (58 रन) और कप्तान दासुन शनाका ने मैच का पासा पलट दिया। 

Advertisement

शनाका ने मात्र 24 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की और 31 गेंदों पर 8 छक्कों और 2 चौकों की मदद से नाबाद 76 रनों की पारी खेलकर पाकिस्तानी खेमे में खलबली मचा दी। 

आखिरी ओवर में श्रीलंका को जीत के लिए 28 रनों की जरूरत थी। शनाका ने शाहीन अफरीदी के ओवर में 4 छक्के और 1 चौका लगाकर 22 रन बटोरे, लेकिन अंतिम दो गेंदों पर रन न बनने के कारण श्रीलंका 207 रन ही बना सकी और मैच 5 रनों से हार गई।

Advertisement

पाकिस्तान ने मैच जीता, लेकिना सपना टूटा 

पाकिस्तान ने मैच जरूर जीता, लेकिन सेमीफाइनल के समीकरणों ने उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। ग्रुप 2 से इंग्लैंड के बाद अब न्यूजीलैंड ने अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर ली है। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान दोनों के 3-3 अंक थे, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के आधार पर कीवी टीम ने क्वालीफाई किया। 

श्रीलंका की टीम के लिए यह टूर्नामेंट बेहद निराशाजनक रहा, जहां उन्हें सुपर-8 के अपने तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को उनकी शतकीय पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया, लेकिन उनकी यह पारी टीम को सेमीफाइनल तक नहीं ले जा सकी।

ये भी पढ़ें:  SL vs PAK: पाकिस्तानी क्रिकेटर ने तोड़ा Virat Kohli का 12 साल पुराना रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाला दुनिया का नंबर 1 बल्लेबाज

Published By : Shashank Kumar

पब्लिश्ड 28 February 2026 at 22:40 IST