अपडेटेड 28 February 2026 at 22:24 IST

SL vs PAK: पाकिस्तानी क्रिकेटर ने तोड़ा Virat Kohli का 12 साल पुराना रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाला दुनिया का नंबर 1 बल्लेबाज

SL vs PAK T20 World Cup 2026: विराट कोहली ने साल 2014 के टी20 वर्ल्ड कप के दौरान 319 रन बनाए थे, जो कि अभी तक सिंगल वर्ल्ड कप एडिसन में किसी भी खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सबसे ज्यादा रन था। अब इस रिकॉर्ड को पाकिस्तान के बल्लेबाज ने तोड़ दिया है।

Follow : Google News Icon  
Most Runs in Single T20 World Cup Sahibzada Farhan & Virat Kohli
Most Runs in Single T20 World Cup Sahibzada Farhan & Virat Kohli | Image: ANI

SL vs PAK T20 World Cup 2026 : विराट कोहली ने क्रिकेट जगत में जो नाम कमाया है, वो बेहद कम खिलाड़ियों को नसीब होता है। कोहली अपनी मैच विनिंग पारियों और रिकॉर्ड्स के लिए जाने जाते हैं। रन मशीन ने अपने करियर में टेस्ट, वनडे, टी20  सभी फॉर्मेट में कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। इन्हीं में से एक रिकॉर्ड अब पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान के नाम कायम हो गया है।

विराट कोहली का 2014 में बना रिकॉर्ड टूटा

दरअसल, विराट कोहली के नाम एक टी20 वर्ल्ड कप एडिसन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सालों से स्थापित था। कोहली ने 2014 के टी20 वर्ल्ड कप में कुल 319 रन बनाया था, जो सालों तक कोई नहीं तोड़ सका। लेकिन, पाकिस्तानी क्रिकेटर साहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 38 रन बनाते ही इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया। इसी के साथ वह एक विश्व कप एडिसन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं।

383 रन अब नया हाईएस्ट

बता दें, विराट कोहली ने 2014 टी20 वर्ल्ड कप में 6 पारियों में 319 रन बनाए थे, उनका औसत 106.33 का रहा था। उन्होंने इस दौरान 4 अर्धशतक लगाए थे। वहीं, साहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में शतकीय पारी के दौरान उन्होंने यह कीर्तिमान स्थापित किया। इससे पहले वह 283 रन बना चुके थे और 38 रन बनाते ही उन्होंने नया रिकॉर्ड बना दिया।

एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन

  • 383 रन - साहिबजादा फरहान (PAK) 2026 में
  • 319 रन - विराट कोहली (IND) 2014 में
  • 317 रन - तिलकरत्ने दिलशान (SL) 2009 में
  • 303 रन - बाबर आजम (PAK) 2021 में
  • 302 रन - महेला जयवर्धने (SL) 2010 में

कई दिग्गजों की बराबरी

फरहान ने सबसे ज्यादा रन बनाने के अलावा इस टी20 वर्ल्ड कप में चौथी बार 50 प्लस की पारी खेली। इसी के साथ वह अब टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में 4 बार 50 प्लस की पारी खेलने वाले चौथे बैटर भी बन गए। इससे पहले मैथ्यू हेडन, विराट कोहली और बाबर आजम ऐसा कमाल कर चुके हैं।

Advertisement

T20 WC एक सीजन में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर-

  • मैथ्यू हेडन (2007)
  • विराट कोहली (2014)
  • बाबर आजम (2021)
  • विराट कोहली (2022)
  • साहिबजादा फरहान (2026)

ये भी पढ़ें:  KL Rahul Bowling: रणजी फाइनल में केएल राहुल करने लगे गेंदबाजी, वीडियो वायरल, फैंस बोले- ‘विकेट भी मिल जाता पर...’

Advertisement

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 28 February 2026 at 22:23 IST