अपडेटेड 3 July 2025 at 21:04 IST

IND vs ENG: शुभमन गिल ने 269 रन बनाकर इंग्लैंड में रचा इतिहास, लगा दी रिकॉर्डों की झड़ी, ऐसा कारनामा करने वाले भारत के पहले कप्तान

Ind vs Eng 2nd test : शुभमन गिल की बर्मिंघम टेस्ट में खेली गई डबल सेंचुरी न केवल रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि वह भारतीय टेस्ट टीम के भविष्य के एक मजबूत स्तंभ हैं।

Follow : Google News Icon  
Shubman Gill
शुभमन गिल ने 269 रन बनाकर आउट, लेकिन लगा दी रिकॉर्डों की झड़ी | Image: AP

Shubman Gill 200 Runs : इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने अपनी पहली टेस्ट डबल सेंचुरी मारकर कई दिग्गज खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया। उनकी इस पारी ने हर किसी को हैरान कर दिया है। शुभमन गिल 269 रन बनाकर आउट हुए।

शुभमन ने 311 गेंदों पर 30 चौके और 3 छक्कों की मदद से 269 रन बनाएं। उन्होंने दोहरा शतक पूरा कर भारतीय क्रिकेट के नए युग की शुरुआत का संकेत दे दिया, उनके टेस्ट करियर का ये पहला दोहरा शतक है। इसके साथ ही इंग्लैंड की धरती पर 200 रन बनाने वाले वो तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले 1979 में सुनील गावस्कर 221 रन और 2002 में राहुल द्रविड़ ने 217 रन बनाए थे। गिल की यह पारी इसलिए भी खास है क्योंकि वह पहले भारतीय कप्तान हैं, जिन्होंने इंग्लैंड में टेस्ट डबल सेंचुरी बनाई।

विराट और सचिन का तोड़ा रिकॉर्ड

इस मैदान पर भारत की तरफ से सबसे अधिक 149 रन विराट कोहली ने 2018 में बनाएं थे। ये अभी तक किसी भारतीय कप्तान द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर था। गिल ने किंग कोहली के इस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। इसके अलावा उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 25 साल की उम्र में विदेशी टेस्ट सीरीज में भारतीय कप्तान द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रनों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।

शुभमन गिल ने सुनील गावस्कर के 1979 में बनाए 221 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए इंग्लैंड में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक टेस्ट स्कोर का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। वो पहले ऐसे एशियाई कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने इंग्लैंड में टेस्ट डबल सेंचुरी बनाई। इससे पहले श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान ने 2011 में लॉर्ड्स में 193 रन बनाए थे, जो किसी एशियाई कप्तान का बेस्ट स्कोर था।

Advertisement

पहले टेस्ट में बनाए थे 147 रन

गिल ने इस सीरीज में लगातार दो टेस्ट शतक जड़े, जो उन्हें विराट कोहली और मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे दिग्गजों की कतार में खड़े करते हैं। उन्होंने पहले लीड्स टेस्ट में 147 रन बनाए थे और अब बर्मिंघम में 269 रन की पारी खेली। यह उपलब्धि उन्हें इंग्लैंड में लगातार दो टेस्ट शतक बनाने वाले चुनिंदा भारतीय कप्तानों में शामिल करती है।

डबल सेंचुरी लगाने वाले युवा खिलाड़ी

25 साल और 298 दिन की उम्र में गिल टेस्ट डबल सेंचुरी बनाने वाले दूसरे सबसे युवा भारतीय कप्तान बन गए हैं। उनसे आगे अब केवल मंसूर अली खान पटौदी हैं। उन्होंने 1964 में 23 साल और 39 दिन की उम्र में ये कारनामा करके दिखा था। शुभमन गिल के बाद 26 साल, 189 दिन में सचिन तेंदुलकर और 27 साल, 260 दिन की उम्रे में विराट कोहली ने दोहरा शतक लगाया है।

Advertisement

एमएके पटौदी, सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और विराट कोहली जैसे दिग्गज कप्तानों ने भारत के लिए टेस्ट में डबल सेंचुरी बनाई है।

ये भी पढ़ें: काटो तो खून नहीं... एक सोशल मीडिया पोस्ट पर चली गई युवक की 22 लाख की नौकरी, कंपनी मालिक ने बताया क्यों लिया फैसला

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 3 July 2025 at 20:50 IST