अपडेटेड 9 April 2025 at 18:50 IST

'फिर गोरी मैम के प्यार में गब्बर...'; एयरपोर्ट पर रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग दिखे शिखर धवन, रिंग ने खींचा फैंस का ध्यान

Shikhar Dhawan Rumoured GF: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन को एयरपोर्ट पर अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ देखा गया है।

Follow : Google News Icon  
Shikhar Dhawan with Rumoured GF Sophie Shine
Shikhar Dhawan with Rumoured GF Sophie Shine | Image: Varinder Chawla

Shikhar Dhawan Rumoured GF: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन इन दिनों अपने नए लव अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। वो कथित तौर पर आयरलैंड की सोफी शाइन को डेट कर रहे हैं। अब इस रूमर्ड कपल को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था जहां फैंस ने एक चीज नोटिस कर ली है।

शिखर धवन और सोफी शाइन को कई बार एक साथ देखा जा चुका है। दुबई में भी दोनों चैंपियंस ट्रॉफी का मैच देखने के लिए साथ पहुंचे थे। पिछले साल से ही दोनों के डेटिंग रूमर्स मीडिया के गलियारों में छा रहे हैं।

शिखर धवन हुए रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग स्पॉट

सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें शिखर धवन को अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ एयरपोर्ट से बाहर आते हुए देखा जा सकता है। इतने में कुछ फैंस फोटो खिंचवाने के लिए भी आते हैं लेकिन क्रिकेटर उन्हें भगा देते हैं। इस दौरान, शिखर और सोफी कैजुअल आउटफिट्स में नजर आ रहे थे। 

फैंस ने ये भी नोटिस किया कि कैसे बार-बार शिखर और सोफी एक-दूसरे को देखकर मुस्कुरा रहे थे। सोशल मीडिया नेटिजंस का ध्यान सोफी शाइन की अंगूठी पर भी चला गया है जो उन्होंने इंगेजमेंट फिंगर में पहनी हुई थी। हालांकि, अभी तक शिखर या सोफी ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ भी क्लियर नहीं किया है।

Advertisement

शिखर धवन और सोफी को देख क्या बोले लोग?

जैसे ही शिखर धवन और सोफी का ये वीडियो सामने आया, लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। एक ने लिखा- ‘गब्बर भाई को हमेशा गोरी मैम ही क्यों पसंद आती हैं’। वहीं दूसरा कमेंट करता है- ‘छा गए गुरू, बल्ले बल्ले’। एक ने लिखा- ‘शिखर भाई, भाभी जी को कहां से ढूंढा’। सोफी से पहले शिखर धवन ने आयशा मुखर्जी से शादी की थी लेकिन दोनों का तलाक हो चुका है। 

ये भी पढे़ंः अरे बंद कर #@#... LIVE मैच में माहौल बना रहा था DJ वाला बाबू, रोहित शर्मा ने गुस्से में जो किया वो VIRAL है

Advertisement

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 9 April 2025 at 18:50 IST