अपडेटेड 9 April 2025 at 17:47 IST
अरे बंद कर #@#... LIVE मैच में माहौल बना रहा था DJ वाला बाबू, रोहित शर्मा ने गुस्से में जो किया वो VIRAL है
रोहित शर्मा का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे गुस्से में किसी को गाली देते दिख रहे हैं। कौन है वो जिसे रोहित दे रहे गाली?
- खेल समाचार
- 3 min read

Rohit Sharma Abuse: रोहित शर्मा मैदान पर अपने बेबाक बयानबाजी और खुले अंदाज के लिए जाने जाते हैं। आईपीएल 2025 (IPL 2025) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की हालत काफी खराब नजर आ रही है। टीम ने सीजन में 5 मैचों में से सिर्फ 1 मैच में जीत हासिल की है। जिसके चलते मुंबई इंडियंस पॉइंट टेबल में 8वें नंबर पर है।
मुंबई इंडियंस के पिछले कुछ मुकाबलों से देखा जा रहा है कि रोहित शर्मा का प्रयोग टीम सिर्फ बतौर इंपैक्ट सब के तौर पर कर रही है। यानी जब मुंबई इंडियंस फील्डिंग कर रही होती है तो रोहित शर्मा 18-19वें ओवर में मैदान पर आते हैं उसके पहले वे डग आउट में दिखते हैं। मैदान पर फील्डिंग करते हुए रोहित शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे किसी को गाली देते दिख रहे हैं।
रोहित शर्मा ने किसे दी गाली?
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हो गया जो रोहित शर्मा को मैदान पर किसी को गाली देनी पड़ गई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा फील्डिंग के लिए मैदान पर खड़े हैं और बैटिंग का एक्शन कर रहे हैं। तभी कैमरे वाले ने रोहित की ओर फोकस किया और डीजे वाले ने रोहित बोलकर गाना बजाना शुरु कर दिया। डीजे वाले की हरकत देखकर रोहित शर्मा अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाते हैं और गाली दे देते हैं।
रोहित से कप्तानी छीनकर हार्दिक को दी
रोहित शर्मा के गाली देने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा से कप्तानी छीनकर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को दे दी थी। जिसके बाद से फैंस ने मुंबई इंडियंस को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरु किया और अनफॉलो कर दिया। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पिछले सीजन में बेहद खराब प्रदर्शन किया और पॉइंट टेबल पर 10वें स्थान पर रहते हुए सबसे पहले बाहर हुए।
Advertisement
5 में से चार मैच हार चुकी है मुंबई इंडियंस
इस बार भी आईपीएल में मुंबई इंडियंस का वो पुराना अंदाज मिसिंग लग रहा है। मुंबई ने अपने पांच में से 4 मैच गंवा दिए हैं और सिर्फ 1 मैच में जीत हासिल की है। पॉइंट टेबल पर मुंबई इंडियंस 2 पॉइंट के साथ 8वें स्थान पर है। आने वाले समय में आईपीएल में मुंबई इंडियंस को हर हाल में जीत हासिल करनी होगी वरना टीम के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है।
Advertisement
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 9 April 2025 at 17:47 IST