अपडेटेड 22 February 2026 at 11:12 IST
Shikhar Dhawan Wedding: वरमाला होते ही पत्नी संग रोमांटिक हुए शिखर धवन, स्टेज पर ही किया LipLock; शादी से अनसीन VIDEO VIRAL
शिखर धवन का वेडिंग वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वरमाला के रस्म की झलक देखने को मिल रही है। वीडियो में वो पत्नी संग लिपलॉक करते भी नजर आ रहे हैं।
- खेल समाचार
- 3 min read

Shikhar Dhawan Marriage: पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से दूसरी शादी कर घर बसा लिया है। नई जिंदगी की शुरुआत करके 'गब्बर' काफी खुश हैं। अब कपल की ग्रैंड वेडिंग फंक्शन से अनसीन वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एक-दूजे पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।
शादी से वरमाला सेरेमनी की अनदेखी झलक वायरल हो रही है। इसमें देखा गया कि पहले शिखर धवन अपना सिर झुकाते हैं और फिर शाइन उन्हें वरमाला पहनाती हैं। इसके बाद शिखर अपनी बेटर हाफ को वरमाला पहनाते हैं। रस्म पूरी होते ही कपल की खुशी का ठिकाना नहीं होता, वो स्टेज पर ही एक-दूजे को गले लगाकर लिपलॉक कर लेते हैं।
सिजलिंग केमिस्ट्री पर फिदा हुए लोग
कपल की सिजलिंग केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। फैंस उनकी केमिस्ट्री पर फिदा हो गए। इसके अलावा शिखर ने अपनी लेडी लव संग कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं, जो उनके शादी समारोह की है। एक तस्वीर में शिखर शाइन की मांग में सिंदूर भरते दिख रहे हैं। दूसरी में कपल खुशी से झूमता नजर आ रहा है। वहीं तीसरी में दोनों बड़ी सी स्माइल के साथ अपनी वेडिंग सेलिब्रेट करते दिखाई दिए।
नए नवेले जोड़े को बधाई दे रहे फैंस
इन तस्वीरों से कपल की बेइंतहा खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है। ये वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर देखते ही देखते आग की तरह फैल गई हैं। कमेंट सेक्शन में फैंस के साथ-साथ क्रिकेट और एंटरटेनमेंट जगत से जुड़े लोग नए नवेले जोड़े को शादी की बधाई दे रहे हैं।
Advertisement
कपल ने पिछले साथ रिश्ते को किया सार्वजनिक
जान लें कि शिखर और सोफी एक-दूजे पर करीब डेढ़ साल पहले अपना दिल हार बैठे थे। इस जोड़ी को सबसे पहले दुबई ICC Champions Trophy के दौरान साथ देखा स्पॉट किया गया था। दोनों ने मई 2025 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया। इसके बाद 12 जनवरी 2026 को इंस्टाग्राम पर सगाई की घोषणा कर उन्होंने साफ कर दिया था कि अब जल्द ही शादी की शहनाई बजने वाली है। शादी से एक दिन पहले यानी 20 फरवरी को कपल की हल्दी सेरेमनी हुई थी।
पहली पत्नी से 2023 में हो चुका तलाक
बता दें कि शिखर धवन की पहली शादी साल 2011 में खुद से 10 साल बड़ी ऑस्ट्रेलिया की आयशा मुखर्जी के साथ हुई थी। इस रिश्ते ने करीब 11 साल में ही दम तोड़ दिया और अक्टूबर 2023 में उनका तलाक हो गया। आयशा और धवन का एक बेटा जोरावर है, जो अपनी मां के साथ रह रहा है।
Advertisement
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 22 February 2026 at 11:12 IST