Yuzvendra Chahal dance in Shikhar Dhawan wedding

'मेरे यार की शादी है...', दोस्त शिखर की बारात में दिल खोलकर झूमे युजवेंद्र चहल, बेफिक्र अंदाज ने लूट ली महफिल- VIDEO

Yuzvendra Chahal Dance in Shikhar Dhawan Wedding: टीम इंडिया के ‘गब्बर’ यानी शिखर धवन ने जिंदगी की नई पारी की शुरुआत कर ली है। वो बीते दिनों अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन संग शादी के बंधन में बंधे। उनकी शादी में उनके यार युजवेंद्र चहल ने चार चांद लगा दिए।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन 40 की उम्र में दूसरी बार दूल्हा बने। उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन संग शादी कर जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत कर ली है। 
 

Image: Instagram
camera icon
2/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

धवन ने शनिवार, 1 फरवरी 2026 को सोफी शाइन के साथ सात फेरे लिए। 'गब्बर' की शादी में स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल सबसे बड़ी हाईलाइट रहे, जो दोस्त की शादी में बाराती बने।


 

Image: Instagram
Advertisement
camera icon
3/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

चहल ने अपने यार की बारात में ऐसा डांस किया कि सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। उन्होंने शिखर की शादी में पूरी महफिल ही लूट ली। 
 

Image: Instagram
camera icon
4/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने शिखर को बधाई देते हुए शादी के कुछ खुशनुमा मोमेंट्स अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। तस्वीरें और वीडियो में वो ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते नजर आ रहे हैं। 
 

Image: Instagram
Advertisement
camera icon
5/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मैदान पर शांत दिखने वाले चहल अपने यार की शादी में 'मौजा ही मौजा' गाने पर थिरक रहे हैं। वो इस दौरान किसी देसी बाराती की तरह नजर आ रहे हैं। उनके अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया। 


 

Image: Instagram
camera icon
6/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

भारत के लिए कई जिताऊ पारियां खेल चुके धवन को उनके कबड्डी स्टाइल में जश्न मनाते देखा जाता था। ये उनका हुक स्टेप बन चुका था। सोफी संग सात फेरे लेने के बाद उन्हें इसी अंदाज में सेलिब्रेट करते देखा गया।

Image: Instagram
camera icon
7/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

एक-दूजे के लिए शिखर और सोफी के प्यार का परवान करीब डेढ़ साल पहले चढ़ा था। इस जोड़ी को सबसे पहले दुबई ICC Champions Trophy के दौरान साथ देखा गया था। 

Image: Instagram
camera icon
8/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

दोनों ने मई 2025 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया। 12 जनवरी को धवन ने अपने इंस्टा हैंडल पर सगाई की घोषणा कर साफ कर दिया था कि जल्द ही ‘शहनाइयां’ बजने वाली हैं। 20 फरवरी को कपल की हल्दी सेरेमनी हुई।

Image: Instagram
camera icon
9/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

शिखर धवन की पहली शादी साल 2011 में खुद से 10 साल बड़ी आयशा मुखर्जी के साथ हुई थी। इस रिश्ते ने करीब 11 साल में ही दम तोड़ दिया और अक्तूबर 2023 में उनका तलाक हो गया। आयशा और धवन का एक बेटा जोरावर है।

Image: Instagram
Published By :
Priyanka Yadav

पब्लिश्ड