बेटे से मिलने के लिए तड़प रहे शिखर धवन, कहा- 'मन करता है गले लगा लूं लेकिन...'

Shikhar Dhawan: शिखर धवन की निजी जिंदगी पिछले 1-2 सालों से ठीक नहीं चल रही। आलम ये है कि वो अपने बेटे से मिलने के लिए तड़प रहे हैं।

shikhar dhawan with son zorawar
शिखर धवन अपने बेटे जोरावर के साथ | Image: instagram

Shikhar Dhawan: टीम इंडिया के धुरंधर ओपनर शिखर धवन की निजी जिंदगी पिछले 1-2 सालों से ठीक नहीं चल रही। आलम ये है कि वो अपने बेटे से मिलने के लिए तड़प रहे हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने जोरावर के जन्मदिन पर एक भावुक पोस्ट लिखा था। अब उसके बारे में बातचीत करते हुए 'गब्बर' ने कहा कि वो अपने बेटे को हर दिन याद करते हैं और उन्हें गले लगाना चाहते हैं।

शिखर धवन ने यह भी खुलासा किया कि उनके और उनके बेटे के बीच संचार के सभी माध्यम बंद कर दिए गए थे। क्रिकेट स्टार की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और उन्हें प्रशंसकों का जबरदस्त समर्थन मिला।

बेटे जोरावर के लिए तड़प रहे धवन

उन्होंने हाल ही में बताया कि उन्होंने अपने बेटे के जन्मदिन पर इमोशनल पोस्ट क्यों शेयर किया। ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के साथ पॉडकास्ट पर बात करते हुए धवन ने कहा

मुझे दर्द नहीं हो रहा था। मैं तो बस अपने विचार व्यक्त कर रहा था. पांच महीने हो गए हैं, जब से मेरी उनसे बात हुई है, मैं सिर्फ भावनाएं व्यक्त कर रहा था।' मैं एक भावुक व्यक्ति हूं और मैं बस उसे प्यार भेजने की कोशिश कर रहा था, क्योंकि अगर मैं उसके बारे में सोचकर दुखी होऊंगा तो नकारात्मक ऊर्जा उसमें आ जाएगी। मुझे कभी एहसास नहीं हुआ कि ये पोस्ट वायरल हो जाएगी। मैंने इसे बस अपने दिल से लिखा है।''

Advertisement

शिखर धवन ने आगे बताया कि मैंने इसे इस उम्मीद से लिखा था कि प्रौद्योगिकी के युग में मेरा बेटा शायद मेरी पोस्ट पढ़ेगा। वह जहां भी है, मुझे उम्मीद है कि वह खुश है, उम्मीद है कि एक दिन वह आएगा और मुझसे मिलेगा। मुझे उससे प्यार तो है लेकिन साथ ही मैं उससे अलग भी हूं। मैं उस पर दबाव नहीं डालना चाहता।

बता दें कि शिखर धवन के बेटे जोरावर का जन्म 26 दिसंबर, 2014 को हुआ था। ऑस्ट्रेलियाई मूल की महिला आयशा मुखर्जी के साथ शादी करने के बाद धवन अपनी पत्नी और बच्चे के साथ काफी खुश थे लेकिन पिछले साल दोनों के बीच दूरियां आई और दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: हाथ में शराब... लड़कियां और डांस, भारत के खिलाफ जीता इंग्लैंड तो वायरल हुआ इस खिलाड़ी का वीडियो


 

Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड