हाथ में शराब... लड़कियां और डांस, भारत के खिलाफ जीता इंग्लैंड तो वायरल हुआ इस खिलाड़ी का वीडियो

England की Barmy Army ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें इंग्लैंड के खिलाड़ी हाथ में जाम लिए टेबल पर चढ़कर डांस करते नजर आ रहे हैं।

england player tom hartley
इंग्लैंड क्रिकेटर टॉम हार्टले | Image: barmy army/england cricket

IND vs ENG: हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट को जीतकर इंग्लैंड की टीम सातवें आसमान पर है। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। भारत को उनके घरेलू मैदान पर हराना किसी भी टीम के लिए बड़ी बात है। बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली टीम ने पहले ही टेस्ट में ये कमाल कर बता दिया कि वो इस बार सीरीज जितने के इरादे से आई है।

भारत के खिलाफ पहला टेस्ट जीतने के बाद इंग्लैंड की 'बार्मी आर्मी' अभी तक जश्न में डूबी हुई है। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर पहले मैच के हीरो टॉम हार्टले (Tom Hartley) का एक वीडियो शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रही है।

हाथ में शराब और टेबल पर डांस

बार्मी आर्मी ने जो वीडियो शेयर किया है वो पुराना जरूर है लेकिन अब वायरल हो रहा है। दरअसल, भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में स्पिनर टॉम हार्टले को डेब्यू करने का मौका मिला। पहली पारी में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद दूसरी इनिंग में उन्होंने दमदार वापसी की और भारतीय बल्लेबाजों के होश उड़ा दिए। बाएं हाथ के स्पिनर ने 7 विकेट लेकर इंग्लैंड को ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

अब टॉम हार्टले का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देख सकते हैं कि उनके हाथ में शराब है, बगल में बैठीं लड़कियां हैं और वो टेबल पर खड़े होकर डांस कर रहे हैं। बार्मी आर्मी ने वीडियो शेयर कर लिखा, ''टॉम हार्टले पहले से ही अपना बार्मी आर्मी गीत गा रहे हैं।''

Advertisement

इंग्लैंड की जीत में चमके पोप और हार्टले

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट को जीतने में इंग्लैंड के दो खिलाड़ी ओली पोप और डेब्यूटेंट टॉम हार्टले का अहम रोल रहा। दोनों का शानदार प्रदर्शन दूसरी पारी में ही सामने आया। पहले ओली पोप ने बल्ले से जलवा दिखाते हुए 196 रनों की अद्भुत पारी खेली और फिर बॉलिंग में कमाल दिखाते हुए हार्टले ने अपने 26.2 ओवर में 62 रन देकर 7 विकेट लिए। इंग्लैंड ने पहले टेस्ट को 28 रन से जीतकर 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही टीम इंडिया के सामने अब वापसी करने की चुनौती है। दोनों टीमों के बीच अगला टेस्ट मैच 2 फरवरी से विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: जो विराट ने किया क्या रोहित कर पाएंगे? इंग्लैंड से लेना है बदला तो अपनाना होगा 2017 वाला फॉर्मूला

Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड