अपडेटेड 29 April 2025 at 21:06 IST

शाहिद अफरीदी ने पहले खौलाया खून, धवन ने दिलाई कारगिल की याद तो चाय पिलाने पर आ गए, सोशल मीडिया पर छिड़ी भयंकर जंग!

Shikhar Dhawan-Shahid Afridi: शिखर धवन ने शाहिद अफरीदी को कारगिल युद्ध की याद दिलाई तो पाकिस्तानी क्रिकेटर ने 'गब्बर' को साथ में चाय पीने बुलाया।

Follow : Google News Icon  
shahid afridi reply on shikhar dhawan kargil mein bhi haraya tha comment viral war on social media pahalgam terror attack
धवन-अफरीदी में छिड़ी जंग | Image: Instagram/X

Shikhar Dhawan-Shahid Afridi: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत में शोक और गुस्से का माहौल है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने इस हमले पर शर्मनाक बयान देकर एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। भारत के पूर्व स्टार बल्लेबाज शिखर धवन ने अफरीदी को मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान को कारगिल युद्ध की याद भी दिला दी। अब टीम इंडिया के 'गब्बर' के बयान पर शाहिद अफरीदी ने हैरान करने वाला रिएक्शन दिया है।

भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले शाहिद अफरीदी ने शिखर धवन के कमेंट का जवाब देते हुए लिखा, ''छोड़ो जीत हार को, आओ तुम्हें चाय पिलाता हूं शिखर।'' अफरीदी के इस पोस्ट पर भारतीय फैंस उन्हें करारा जवाब भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि वो चाय अपने 1971 के सैनिकों को पिला देना।

धवन-अफरीदी में छिड़ी जंग

बता दें कि शिखर धवन और शाहिद अफरीदी के बीच ये सोशल मीडिया वॉर की शुरुआत पहलगाम हमले के बाद हुई थी। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें उन्होंने कहा कि भारत खुद ही अपने लोगों को मरवाता है और फिर इल्जाम पाकिस्तान पर लगा देता है। अफरीदी ने इंडियन आर्मी का भी मजाक उड़ाया।

शाहिद अफरीदी के बयान पर पलटवार करते हुए शिखर धवन ने अपने X हैंडल पर लिखा, ''कारगिल में भी हारया था, पहले से ही इतना गिरे हुए हो और कितना गिरोगे? बेवजह कमेंट पास करने से अच्छा है अपने देश की तरक्की में दिमाग लगाओ शाहिद अफरीदी। हमें हमारी भारतीय सेना पर बहुत गर्व है। भारत माता की जय। जय हिंद!

Advertisement

पहलगाम हमले पर अफरीदी ने क्या कहा था?

बता दें कि 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने ऐसा खूनी खेल खेला, जिसनें इंसानियत को शर्मसार कर दिया। आतंकियों ने धर्म पूछकर 26 पर्यटकों को गोलियों से भून दिया। इस दर्दनाक हमले पर रिएक्शन देते हुए पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने कहा कि एक घंटे तक आतंकी वहां दहशतगर्दी करते रहे। वहां 8 लाख फौज है, लेकिन तब तक कोई नहीं आया और जब आए तो 10 मिनट के भीतर पाकिस्तान पर इल्जाम लगा दिया। खुद ही ब्लंडर करते हैं, खुद ही लोगों को मरवा देते हैं और फिर खुद ही उनकी वीडियो दिखाकर कहते हैं कि नहीं, वो तो जिंदा हैं।

इसे भी पढ़ें: 'बेशर्म' शाहिद अफरीदी का ये है असली चेहरा, स्टार हिंदू क्रिकेटर को इस्लाम अपनाने को कहा, नहीं माना तो दी ये सजा

Advertisement

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 29 April 2025 at 21:06 IST