अपडेटेड 28 April 2025 at 21:33 IST

'बेशर्म' शाहिद अफरीदी का ये है असली चेहरा, स्टार हिंदू क्रिकेटर को इस्लाम अपनाने को कहा, नहीं माना तो दी ये सजा

दानिश कनेरिया ने कहा कि शाहिद अफरीदी ने उनसे कई बार धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला था और मेरे हिंदू होने की वजह से उन्होंने मेरे साथ खाने से भी इनकार किया था।

Follow : Google News Icon  
Shahid Afridi force Danish Kaneria to convert to islam decline to eat with him
दानिश कनेरिया ने शाहिद अफरीदी पर किया बड़ा खुलासा | Image: X

Danish Kaneria On Shahid Afridi: पहलगाम में हुए आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद भारत में गम और गुस्से का माहौल है। आतंकियों के इस नरसंहार को पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने भारत की चाल बताकर नए विवाद को जन्म दे दिया है। वैसे तो शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) हमेशा से भारत के खिलाफ जहर उगलते रहे हैं, लेकिन इस बार उन्होंने हद पार कर दी। पूर्व पाक कप्तान ने कहा कि भारत अपने लोगों को खुद मरवाता है और इल्जाम पाकिस्तान पर लगा देता है।

पूरी दुनिया को पता है कि पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देता है। लेकिन, शाहिद अफरीदी की मानें तो उनका देश हमेशा अमन का पैगाम देता है। बड़ी-बड़ी बातें बोलने वाले अफरीदी को उनके साथ खेलने वाले पूर्व स्टार क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने करारा जवाब दिया है। कनेरिया ने शाहिद अफरीदी के वायरल वीडियो को शेयर करते हुए बड़ा खुलासा किया है। कनेरिया ने कहा कि अफरीदी ने उनसे कई बार धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला था और मेरे हिंदू होने की वजह से उन्होंने मेरे साथ खाने से भी इनकार किया था।

कनेरिया ने खोल दी अफरीदी की पोल

पहलगाम आतंकी हमले पर विवादित बयान देने वाले शाहिद अफरीदी पर पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया का गुस्सा फूटा है। इसके साथ ही उन्होंने एक ऐसे बात का खुलासा किया है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे।

दानिश कनेरिया ने अपने X अकाउंट पर लिखा, ''शाहिद अफरीदी ने लगातार खुद को चरमपंथी विचारों के साथ जोड़ा है। मेरी राय में, उन्हें भारतीय टेलीविजन या देश के भीतर मंच नहीं दिया जाना चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने मुझे इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मनाने की कोशिश की और मेरे साथ भोजन करने से इनकार कर दिया, जो मुझे बेहद अपमानजनक लगा।''

Advertisement

पहलगाम आतंकी हमले पर क्या बोले शाहिद अफरीदी?

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है, जिसमें वो पहलगाम आतंकी हमले पर शर्मनाक बातें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक घंटे तक आतंकी वहां दहशतगर्दी करते रहे। वहां 8 लाख फौज है, लेकिन तब तक कोई नहीं आया और जब आए तो 10 मिनट के भीतर पाकिस्तान पर इल्जाम लगा दिया। खुद ही ब्लंडर करते हैं, खुद ही लोगों को मरवा देते हैं और फिर खुद ही उनकी वीडियो दिखाकर कहते हैं कि नहीं, वो तो जिंदा हैं।

बता दें कि ये पहली बार नहीं है शाहिद अफरीदी ने भारत के खिलाफ जहर उगला है। इससे पहले भी वो कश्मीर के मुद्दे पर विवादित बयान देते रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं और साथ ही उन्हें भारतीय टीवी और किसी भी प्लेटफॉर्म पर कभी नहीं बुलाने की मांग कर रहे हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: कौन है ये ताकतवर आदमी? जिसके कदमों में गिरे विराट कोहली, RCB की जीत के बाद पैर छूकर लिया आशीर्वाद, VIDEO जीत रहा दिल

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 28 April 2025 at 21:33 IST