T20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को चुनौती देना चाहता है स्कॉटलैंड, उप कप्तान क्रास का बयान

2204 T20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों के साथ रखा गया है। स्कॉटलैंड इन दोनों टीमों के खिलाफ जीत की उम्मीद रख रहा है।

Scotland wants to challenge Australia and England in T20 World Cup
टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को चुनौती देना चाहता है स्कॉटलैंड | Image: AP

T20 World Cup 2024: स्कॉटलैंड को भले ही बड़े मुकाबलों में खेलने का अनुभव न हो, लेकिन उसके खिलाड़ियों में आत्मविश्वास की कमी नहीं है और टीम के उप कप्तान मैथ्यू क्रॉस ने अगले महीने T20 वर्ल्ड कप के दौरान इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को चुनौती देने की उम्मीद जताई है। 

2024 T20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड ग्रुप बी में गत चैंपियन इंग्लैंड, पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के अलावा साथी एसोसिएट देश ओमान और नामीबिया के साथ है। इस मेगा टूर्नामेंट कर्नाटक का डेयरी ब्रांड स्कॉटलैंड और आयरलैंड टीम का स्पॉन्सर होगा। इसकी घोषणा के लिए बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम के बाद ऑनलाइन बातचीत में क्रास ने पीटीआई से कहा-

हम इसमें जीतने के लिए खेलेंगे। हम दबाव में नहीं है। हमारी टीम में उन्हें चुनौती देने के लिए अच्छी प्रतिभाएं मौजूद हैं। 

तेज गेंदबाज क्रिस सोले को दुनिया भर की विभिन्न T20 लीग में खेलने का काफी अनुभव है। वो स्कॉटलैंड के वेस्टइंडीज की परिस्थितियों में खेलने के पूर्व अनुभव का फायदा उठाने की उम्मीद लगाए हैं। स्कॉटलैंड अपने ग्रुप मैच बारबाडोस, एंटीगुआ और ग्रोस आइलेट में खेलेगा। 

Advertisement

सोले पिछले साल अगस्त में कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में सेंट लूसिया जोक्स के लिए खेल चुके हैं। 30 साल के इस खिलाड़ी ने कहा- 

हममें से कई खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज में खेलने का अनुभव है। हमने वहां काफी क्रिकेट खेला है और हम वहां की परिस्थितियों और पिच से वाकिफ हैं। उम्मीद है कि इससे हमें टी20 विश्व कप में मदद मिलेगी। हमें वहां कुछ बहुत अच्छी टीमों से भिड़ना है। विश्व कप में इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया से भिड़ंत रोमांचक होगी। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- 'मानसिक रूप से पिछड़ जाता है पाकिस्तान', भारत से भिड़ंत को लेकर मिसबाह ने बोल दिया सच

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड