India vs West Indies: संजू सैमसन ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बन गए पहले भारतीय खिलाड़ी

वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप में रन चेज के दौरान सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का विराट कोहली का भारतीय रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने वेस्ट इंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन बनाकर रिकॉर्ड बनाया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sanju Samson broke Virat Kohli record India best score in T20 World Cup run chases
संजू सैमसन ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड | Image: X/BCCI

India vs West Indies: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए सुपर 8 मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। अब भारत सेमीफाइनल इंग्लैड के खिलाफ खेलेगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू सैमसन ने शानदार पारी खेली। संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप में रन चेज के दौरान सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का विराट कोहली का भारतीय रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

भारत के टी20 विश्व कप इतिहास में बल्लेबाजों ने दबाव भरे मैचों में कमाल की पारियां खेली हैं। टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए अब तक की टॉप व्यक्तिगत पारियां में संजू सैमसन टॉप के खिलाड़ बने गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 50 गेंदों में शानदार 97 (नॉट आउट) की पारी खेली।

संजू सैमसन ने इस धमाकेदार नाबाद पारी ने भारत के रन चेज रिकॉर्ड में नया अध्याय जोड़ा है। उनकी यह पारी न सिर्फ मैच जिताने वाली थी, बल्कि टी20 विश्व कप में भारत के लिए रन चेज में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बन गई। सैमसन की आक्रामक बल्लेबाजी और शानदार फिनिशिंग ने फैंस को गदगद कर दिया।

विराट कोहली - 82 (नॉट आउट)

विराट कोहली ने 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ 82 रनों की नाबाद पारी मेलबर्न में खेली थी। लगभग हारते हुए मैच को उन्होंने अकेले कंधों पर उठाकर जीत दिलाई। यह पारी आज भी फैंस के दिलों में बसी हुई है। 

Advertisement

विराट कोहली 82 (नॉट आउट), 2016

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भी कोहली का नाम है। 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट ने चेज मास्टर क्लास दिखाई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह नाबाद पारी भारत को महत्वपूर्ण जीत दिलाने में अहम रही। उनकी कंसिस्टेंसी टी20 विश्व कप में बेमिसाल है। इस मैच में भी उन्होंने नॉट आउट 82 बनाए थे।

रोहित शर्मा - 79 (नॉट आउट)

2010 में रोहित शर्मा ने तब कमाल की पारी खेली, जब भारत बैकफुट पर था। उन्होंने जीत की नींव रखते हुए 79 रन नॉट आउट बनाए थे।

Advertisement

विराट कोहली - 78

इस लिस्ट में फिर पांचवे नंबर पर विराट कोहली का नाम दर्ज है। कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ 2012 में खेली गई यह नाबाद पारी भी कोहली की दबाव में खेलने की कला को दर्शाती है। भारत की जीत में उनका बड़ा योगदान रहा।

ये पारियां दिखाती हैं कि टी20 विश्व कप में भारत के बल्लेबाज कितने दबाव और क्लच परफॉर्मर रहे हैं। विराट कोहली का नाम बार-बार आना कोई संयोग नहीं है, वे इस फॉर्मेट के विश्व कप में भारत के सबसे बड़े स्टार साबित हुए हैं। वहीं संजू सैमसन की हालिया पारी ने नई पीढ़ी की उम्मीदें जगाई हैं।

ये भी पढ़ें: IND vs WI T20 World Cup: संजू सैमसन के झन्नाटेदार शॉट्स से विंडीज का निकला दम, सेमीफाइनल में टीम इंडिया की धमाकेदार एंट्री

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड