अपडेटेड 1 March 2026 at 23:07 IST
IND vs WI T20 World Cup: संजू सैमसन के झन्नाटेदार शॉट्स से विंडीज का निकला दम, सेमीफाइनल में टीम इंडिया की धमाकेदार एंट्री
India vs West Indies: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर 52 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता में खेला गया। टीम इंडिया ने इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वेस्टइंडीज सेमीफाइनल से बाहर हो गया है।
- खेल समाचार
- 2 min read

India vs West Indies: रविवार, 01 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर 8 का अहम मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डेंस में खेला गया। इस अहम मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
सुपर 8 के इस आखिरी मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने आसानी से ये टारगेट हासिल कर लिया। टीम इंडिया ने इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया की जीत के साथ ही वेस्टइंडीज की टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है।
5 विकेट से जीता भारत
वेस्टइंडीज के 196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने आसानी से 19.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ ही भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया है। अब 5 मार्च को मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल का अहम मुकाबला खेला जाएगा।
संजू सैमसन ने खेली नाबाद 97 रन की पारी
टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने शानदार नाबाद 97 रन की पारी खेली। उन्होंने 50 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 97 रन बनाए। वहीं, इस मैच में तिलक वर्मा ने 27 रनों की उपयोगी पारी खेली।
Advertisement
5 मार्च को सेमीफाइनल
वेस्टइंडीज को हराते ही टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच गई है। वहीं, वेस्टइंडीज सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। अब भारत बनाम इंग्लैंड के बीच मुंबई में 5 मार्च को सेमीफाइनल का दूसरा मैच खेला जाएगा।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 1 March 2026 at 22:47 IST