अपडेटेड 3 April 2025 at 16:05 IST

'खुले बाल और लटके-झटके...', स्टार क्रिकेटर की बेटी ने एयरपोर्ट पर दिखाए जलवे, सेक्स चेंज करवाने के बाद न्यू लुक में दिखीं

सेक्स चेंज यानी जेंडर बदलने के बाद अनाया बांगर पहली बार इंग्लैंड से भारत पहुंची। इस दौरान वे मुंबई एयरपोर्ट पर खुले बाल के साथ लटके-झटके दिखाती नजर आईं।

Follow : Google News Icon  
Sanjay banger son sex changed in England now landed in India and changed her hairstyle
Sanjay banger son sex changed in England now landed in India and changed her hairstyle | Image: Instagram

Sanjay Banger Son: टीम इंडिया और आरसीबी के पूर्व कोच संजय बांगर (Sanjay Bangar) के बेटे ने इंग्लैंड में अपना सेक्स चेंज करवाया था। जिसके बाद वो लड़के से लड़की बन गई थीं। जेंडर बदलने के बाद से उन्होंने अपना नाम भी बदल लिया। अब उनकी नई पहचान अनाया बांगर (Anaya Banger) के नाम से है।

सेक्स चेंज यानी जेंडर बदलने के बाद अनाया बांगर पहली बार इंग्लैंड से भारत पहुंची। इस दौरान वे मुंबई एयरपोर्ट पर खुले बाल के साथ लटके-झटके दिखाती नजर आईं। एयरपोर्ट पर अनाया को कर्ली हेयर के साथ स्पॉट किया गया लेकिन भारत आते ही उनका पूरा लुक बदल गया। भारत आते ही अनाया ने सबसे पहले अपना लुक बदला जिसका वीडियो भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया।

भारत आने के बाद अनाया ने बदला लुक

इंग्लैंड से भारत लौटने के बाद अनाया बांगर सीधा मुंबई के एक सैलून में गई। जहां उन्होंने अपने बालों का ट्रीटमेंट करवाया। मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट होते वक्त अनाया के बाल घुंघराले दिखे थे। जिसके बाद वो सैलून गई और यहां उन्होंने अपने हेयर को स्ट्रेट करवाया। जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया और फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

अनाया ने इंग्लैंड में जेंडर चेंज ऑपरेशन करवाया

अनाया बांगर इंग्लैंड के मैनचेस्टर में रहती हैं। अनाया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपना सेक्स चेंज ऑपरेशन करवाया था। जिसके बाद उन्होंने जेंडर ट्रांसफॉर्मेशन की जर्नी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उन्होंने हार्मोनल रिप्लेसमेंट सर्जरी कराई थी।

Advertisement

पिता की तरह क्रिकेट खेलती थी अनाया बांगर

पूर्व भारतीय हेड कोच संजय बांगर के बेटे आर्यन को जेंडर चेंज कराने में पूरे 11 महीने लगे। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी। अनाया बांगर अपने पिता की तरह क्रिकेटर रही हैं। इसके साथ ही वे इंग्लैंड में कई लोकल और काउंटी क्रिकेट खेल चुकी हैं। भारत में वो यशस्वी जायसवाल के साथ खेल चुकी हैं लेकिन तब वे आर्यन थे यानी पुरुष टीम की ओर से खेलती थी। 

ये भी पढ़ें- RCB के खिलाफ मैच में अंपायर से क्यों भिड़ गए शुभमन गिल, फिर सिराज ने ऐसा क्या किया? खिलखिला उठे गुजरात के कप्तान

Advertisement

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 3 April 2025 at 16:05 IST