अपडेटेड 3 April 2025 at 14:36 IST

RCB के खिलाफ मैच में अंपायर से क्यों भिड़ गए शुभमन गिल, फिर सिराज ने ऐसा क्या किया? खिलखिला उठे गुजरात के कप्तान

वैसे तो शुभमन गिल बड़े ठंडे मिजाज के खिलाड़ी माने जाते हैं, लेकिन आरसीबी के खिलाफ हुए मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान ने कुछ देर के लिए अपना आपा खो दिया।

Follow : Google News Icon  
shubman gill not happy with umpire as they change ball but mohammed Siraj takes Philip salt wicket
अंपायर पर क्यों भड़के शुभमन गिल? | Image: IPLT20.COM

RCB vs GT: आईपीएल 2025 में लगातार दो मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल के शिखर पर बैठी RCB को बड़ा झटका लगा। बुधवार को बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने रजत पाटीदार की टीम को 8 विकेट से हरा दिया। इस हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम पॉइंट्स टेबल पर तीसरे स्थान पर खिसक गई।

RCB बनाम GT मैच के दौरान मैदान पर एक मजेदार घटना देखने को मिली। वैसे तो शुभमन गिल बड़े ठंडे मिजाज के खिलाड़ी माने जाते हैं, लेकिन आरसीबी के खिलाफ हुए मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान ने कुछ देर के लिए अपना आपा खो दिया। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

अंपायर पर क्यों भड़के शुभमन गिल?

ये घटना RCB की बैटिंग पारी के 5वें ओवर के दौरान हुई। गुजरात टाइटंस के गेंदबाज मोहम्मद सिराज आग उगल रहे थे, लेकिन तीसरी गेंद पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के ओपनर फिलिप सॉल्ट ने उन्हें 105 मीटर का लंबा छक्का मारा। गेंद दर्शकों के बीच खो गई। इसके बाद अंपायर ने दूसरी गेंद मंगवाने का फैसला किया लेकिन नई गेंद देख शुभमन गिल बिल्कुल खुश नहीं थे। उन्होंने बार-बार अंपायर से इसे बदलने की मांग की, लेकिन ऑन फील्ड अंपायर नहीं सुने। गुजरात टाइटंस के कप्तान काफी गुस्से में दिखे।

सिराज ने शुभमन को किया खुश

इस ओवर में गेंद बदलने के बाद शुभमन गिल अंपायर पर काफी गुस्से में थे। उनके चेहरे पर नाराजगी साफतौर से जाहिर हो रही थी, लेकिन बॉल चेंज होने के ठीक बाद मोहम्मद सिराज ने अपने कप्तान को खुश कर दिया। 105 मीटर लंबा छक्का खाने के बाद सिराज ने शानदार वापसी की और खतरनाक दिख रहे फिलिप सॉल्ट का स्टंप उखाड़ दिया। अंपायर के गेंद बदलने के निर्णय से शुभमन नाराज थे, लेकिन नई गेंद गुजरात टाइटंस के लिए फायदेमंद साबित हुई क्योंकि सिराज ने सॉल्ट को क्लीन बोल्ड कर दिया। RCB के खिलाफ मैच में मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी की और अपने 4 ओवर में सिर्फ 19 रन देकर 3 विकेट चटकाए। उन्हें इसके लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: मुंबई छोड़ने वाले हैं सूर्यकुमार यादव? IPL 2025 के बीच इस खबर से मची खलबली, सूर्या ने खुद दिया जवाब

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 3 April 2025 at 14:36 IST