अपडेटेड 16 October 2024 at 12:27 IST
दूसरे निकाह की अफवाहों के बीच किससे मिलकर सानिया मिर्जा की आत्मा हुई खुश? सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल
सानिया ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा की सोल इज फुल जिसका मतलब हुआ आत्मा की संतुष्टि। आखिर दुबई में उनको किससे मिलकर हुई खुशी?
- खेल समाचार
- 3 min read

Sania Mirza: भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक के बाद लगातार सुर्खियों में छाईं रहती है। कभी सानिया अपने बोल्ड बयानों से फैंस का दिल जितती है तो कभी अपने कातिलाना अंदाज से। तलाक के बाद से सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार सानिया के दूसरे निकाह के बारे में सवाल-जवाब करते रहते हैं।
हाल ही में सानिया का नाम शोएब मलिक की तीसरी बेगम के एक्स हस्बैंड उमैर जसवाल के साथ जोड़ा जा रहा था। उमैर जसवाल ने सोशल मीडिया पर अपने निकाह की तस्वीरें शेयर की थीं। जिसके बाद से फैंस सोशल मीडिया पर सानिया मिर्जा और उनके रिश्ते को जोड़ते हुए तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे थे। सानिया ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा की सोल इज फुल जिसका मतलब हुआ आत्मा की संतुष्टि। आखिर दुबई में सानिया को किससे मिलकर आत्मा की संतुष्टि हुई है आइए जानते हैं-
दुबई में किससे मिलकर सानिया की आत्मा खुश?
खेल जगत और बॉलीवुड जगत का पुराना रिश्ता रहा है। हाल ही में सानिया दुबई में अपनी दोस्त और बॉलीवुड एक्सट्रेस परिणीति चोपड़ा से मिलीं। जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। साथ ही उन्होंने कुछ और तस्वीरें भी शेयर कीं जिसमें वो अपनी दोस्तों और बहन अनम मिर्जा के साथ दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही सानिया ने अपने मेकअप लुक और बेटे इजहान के साथ दिल वाले इमोजी की तस्वीरें भी शेयर कीं।
सानिया की तस्वीरों पर फैंस लुटा रहे प्यार
सानिया की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इन तस्वीरों पर फैंस कमेंट कर रहे हैं कि आपकी सुंदरता की कोई सीमा नहीं है। पाकिस्तानी क्रिकेट शोएब मलिक से तलाक के बाद सानिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वे अपने फैंस के साथ जिंदगी की हर अपडेट शेयर करती रहती है।
Advertisement
सानिया और शोएब ने 2010 में किया था निकाह
आपको बता दें कि 20 जनवरी, 2024 को जब शोएब मलिक ने अपनी तीसरी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं तो फऐंस को पता चला कि सानिया और शोएब मलिक अब साथ नहीं हैं। शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा से शादी से पहले एक और निकाह किया था। सानिया और शोएब ने 2010 में हैदराबाद में निकाह किया था। सानिया शोएब की दूसरी बीवी थीं। फिर सानिया ने 2018 में इजहान को हैदराबाद में ही जन्म दिया था।
तलाक के पहले ही सानिया-शोएब के बीच सबकुछ ठीक नहीं था
शोएब से तलाक के कुछ दिन पहले से ऐसी सुर्खियां छाईं हुईं थी कि इन दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है और सानिया शोएब अलग रह रहे हैं। सना से तीसरे निकाह के बाद फैंस ने शोएब के प्रति गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि कहा कि सानिया से शादी करने के बावजूद वो तीसरा निकाह कैसे कर सकते हैं। इस पर सानिया के पिता और बहन अनम मिर्जा ने सफाई देते हुए कहा कि दोनों के बीच खुला हो चुका है। यानी सानिया ने शोएब को पहले ही तलाक दे दिया था।
Advertisement
शोएब मलिक ने पाकिस्तान की एक्ट्रेस सना जावेद के साथ तीसरा निकाह किया। शोएब के तीसरे निकाह के बाद से वे अपने देश पाकिस्तान से लेकर भारत तक हर जगह ट्रोल हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया था कि सना और शोएब के निकाह में उनके घर वाले तक मौजूद नहीं थे।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 16 October 2024 at 12:10 IST