जब Sania Mirza ने LIVE शो पर Shoaib Malik से कहा- 'बीवियों का मजाक उड़ाना तो तुम लोगों का...'
सोशल मीडिया पर सानिया मिर्जा-शोएब मलिक का पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा। इस वीडियो में सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर एक बड़ा आरोप लगाया।
- खेल समाचार
- 2 min read

Sania Mirza-Shoaib Malik in LIVE Show: पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक और उनकी दूसरी पत्नी सानिया मिर्जा के बीच तलाक हो चुका है। शोएब मलिक ने सानिया से तलाक के बाद पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ तीसरा निकाह कर लिया।
इस दौरान सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शोएब मलिक की पूर्व वाइफ सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर एक बड़ा आरोप लगाया। क्या है ये आरोप आइए जानते हैं-
सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लगाई लताड़
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक पहले एक शो 'द मिर्जा मलिक' शो साथ में होस्ट किया करते थे। एक बार इस शो में एक बार पाकिस्तानी के एक खिलाड़ी आए औक किसी सवाल पर उन्होंने कहा कि, 'आज भी लड़कियां मासूम और बेचारी होती हैं, हम तो बुरे लोग हमारे में कोई अच्छी आदत नही है।' इतने पर शोएब मलिक कहते है कि, 'हमारा ये है कि हम पैदा होते हैं, हमें प्यार मिलता है। उसके बाद डांट से काम शुरु होता है पहले पेरेंट्स से, फिर बीवी से फिर वो चलते रहता है।'
इतने पर सानिया मिर्जा उन्हें बीच में ही रोककर बोलती है कि, 'मैं आपको बताना चाहती हूं कि पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की फेवरिट टॉपिक है बीवियों का मजाक उड़ाना। तो उसके लिए आप दूसरे शो पर आएं, इस शो पर वो नही चलेगा। और बीवियों का मजाक उड़ाना कोई अच्छी बात नही है।'
Advertisement
सानिया और शोएब का ये पुराना वीडियो वायरल
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का ये पुराना वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सानिया और शोएब के बीच में कुछ अनबन जैसे हालत दिख रहे हैं। आपको बता दें कि सानिया और शोएब के बीच 2010 में हैदराबाद में निकाह हुआ था। सानिया से पहले शोएब की एक और वाइफ थी जिनका नाम आयशा सिद्दकी है। आयशा पेशे से एक स्कूल टीचर हैं।
सना जावेद के साथ किया तीसरा निकाह
सानिया मिर्जा से तलाक के बाद शोएब मलिक ने 20 जनवरी को पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ तीसरा निकाह कर लिया। सना जावेद की भी शोएब के साथ दूसरी शादी है। इससे पहले सना ने एक और शादी की थी जिसके साथ उनका तलाक हो गया।