शादी में किसके साथ मस्ती करते दिखीं सानिया मिर्जा? राघव चड्ढा भी थे साथ, तस्वीर देख फैंस भी हैरान
सानिया मिर्जा का हालिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी दोस्त के साथ कुछ क्वालिटी समय गुजार रही हैं। ये दोस्त खेल जगत से नहीं बल्कि बॉलीवुड से है।
- खेल समाचार
- 3 min read

Sania Mirza Latest News: भारत की पूर्व स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालते ही उनके चाहने वाले कमेंट्स के जरिए उनपर प्यार लुटाते हैं। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक के बाद से वो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहने लगी हैं और अपनी हर अपडेट फैंस के बीच शेयर करती हैं। उनका हालिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी दोस्त के साथ कुछ क्वालिटी समय गुजार रही हैं।
सानिया मिर्जा का ये दोस्त खेल जगत से नहीं बल्कि बॉलीवुड से है। जी हां, एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट शेयर किया है जिसमें वो सात समंदर पार अपनी दोस्त यानि सानिया मिर्जा के साथ मस्ती करते दिखाई दे रही हैं।
दोस्त की शादी में सानिया-परिणीति की मुलाकात
बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों तुर्की में अपनी दोस्त की शादी में बीजी हैं। उनके साथ पति राघव चड्ढा भी मौजूद हैं। इसी शादी में परिणीति की मुलाकात सानिया से हुई और फिर क्या था, दोनों ने जमकर मस्ती की। स्टार महिला खिलाड़ी सानिया और परिणीति काफी अच्छे दोस्त माने जाते हैं।
परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर इस शादी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। ज्यादातर फोटो में वो अपने पति राघव चड्ढा के साथ रोमांटिक अंदाज में दिख रही हैं। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें आम आदमी पार्टी के नेता दूल्हे संग डांस करते भी दिख रहे हैं। परिणीति ने एक तस्वीर सानिया के साथ भी शेयर की है जिसमें दोनों खूबसूरत जगह पर चिल करते दिख रही हैं। दोनों हंसते हुए पोज दे रही हैं और कैप्शन में लिखा है- Soul(is) Ful।
Advertisement

बता दें कि इन दिनों सोशल मीडिया पर ये भी अफवाह है कि शोएब मलिक से तलाक के बाद अब सानिया मिर्जा दूसरा निकाह करने जा रही हैं। कमाल की बात ये है कि जिसके साथ सानिया का नाम जोड़ा गया, वो शोएब की तीसरी बेगम सना जावेद के एक्स-हस्बैंड उमैर जसवाल हैं।
Advertisement
जिस तरह ये शोएब मलिक का तीसरा निकाह है, उसी तरह पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद का भी ये दूसरा निकाह है। सना पिछले साल ही सिंगर और एक्टर उमैर जसवाल से अलग हो चुकी थीं। फिर जब उमैर के दोबारा शादी करने की खबरें आईं तो अफवाहें उड़ीं कि उन्होंने सानिया मिर्जा से निकाह किया है।
क्या है सच?
बता दें कि सानिया मिर्जा के दूसरे निकाह की खबरें पूरी तरह से झूठ हैं। उन्होंने कोई निकाह नहीं किया है। उमैर ने जबसे शेरवानी में फोटो शेयर की है, उनके निकाह की खबरें सुर्खियां बटोरने लगीं। हालांकि, उन्होंने अभी तक इन खबरों पर रिएक्ट नहीं किया है, ना ही अपनी दुल्हन का चेहरा या पहचान रिवील की।