शोएब मलिक ने की सना जावेद से शादी तो सानिया मिर्जा ने दी बधाई? तलाक पर भी आया बड़ा अपडेट
शोएब मलिक के तीसरे निकाह के बाद सोशल मीडिया पर सानिया मिर्जा-शोएब के तलाक की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया। इस पर सानिया की बहन अनम मिर्जा ने अपनी बहन का पक्ष रखा।
- खेल समाचार
- 2 min read

टीम इंडिया की पूर्व स्टार टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के पति शोएब मलिक ने शनिवार तो तीसरा निकाह कर लिया है। शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ तीसरा निकाह किया। शोएब मलिक की तीसरी शादी के बाद से सोशल मीडिया पर सानिया मिर्जा और शोएब के तलाक के बारे में चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया। सानिया की बहन अनम मिर्जा ने इस मामले में सामने आकर अपनी बहन का पक्ष रखा है।
सानिया मिर्ज़ा की बहन अनम मिर्ज़ा ने एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘सानिया ने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक मंचों से अलग रखा है। लेकिन अब ऐसा मौका आया है जब सबकुछ बताने की जरूरत है। हम बताना चाहते हैं कि शोएब और सानिया का तलाक पिछले कुछ महीने पहले ही हो गया है। अब सानिया शोएब को उनकी नई जिंदगी के लिए बधाई देती हैं।’
अनम मिर्जा ने जारी किया बयान
अनम मिर्जा के बयान में आगे लिखा गया है कि सानिया की जिंदगी के इस भावुक पल में हम उनके साथ हैं, हम सभी फैंस और चाहने वालों से अपील करते हैं कि किसी भी तरह की अटकलें ना लगाएं और निजता का सम्मान बनाएं रखें। मिर्जा परिवार और टीम सानिया की ओर से अपील।’
शोएब मलिक पहले कर चुके हैं दो शादी
सानिया और शोएब का निकाह 2010 में हैदराबाद में हुआ था। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम इजहान मिर्जा मलिक है। 2022 में पहली बार शोएब और सानिया के बीच दूरी बढ़ने की खबरें सामने आई थीं। पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा बताया जा रहा था कि शोएब ने सानिया को धोखा दिया था। पहले यह कहा जा रहा था कि शोएब पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर के साथ रिलेशनशिप में हैं। शोएब और आयशा की रोमांटिक तस्वीरें भी सामने आई थीं। हालांकि, बाद में शोएब और आयशा दोनों ने महज इसे अफवाह बताया था। सानिया शोएब की दूसरी पत्नी हैं। उनकी पहली पत्नी आयशा सिद्दिकी भी हैदराबाद से ही थी। अब मलिक ने तीसरी शादी सना जावेद से की है। सना जावेद भी तलाकशुदा हैं।