अपडेटेड 31 August 2025 at 08:38 IST

12 गेंद पर 11 छक्के... भारत को मिल गया दूसरा युवराज! कौन हैं सलमान निजार? जिन्होंने एक ओवर में मारे 38 रन

Salman Nizar KCL 2025: केरल प्रीमियर लीग 2025 के 19वें मैच में कालीकट ग्लोबस्टार का सामना अदानी त्रिवेंद्रम रॉयल्स से हुआ। ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में छठे नंबर पर सलमान निजार नाम का तूफान आया, जिसने अपनी बल्लेबाजी से विरोधी टीम को तहस-नहस कर दिया। सलमान ने आखिरी 12 गेंदों पर 11 छक्के जड़कर सनसनी मचा दी।

Follow : Google News Icon  
Salman Nizar heroic knock in kcl 2025 hits 11 sixes of 12 balls 40 runs in last over
सलमान निजार ने मचाई तबाही, 12 गेंदों पर जड़े 11 छक्के | Image: Screengrabs/BCCI

Who is Salman Nizar: केरल प्रीमियर लीग 2025 में एक बल्लेबाज ने ऐसी तबाही मचाई है, जिसकी गूंज आईपीएल के अगले सीजन में सुनाई देगी। जी हां, 19वें मैच में कालीकट ग्लोबस्टार के बल्लेबाज सलमान निजार ने गेंदबाजों को बहुत मारा... बोले तो एकदम धागा खोल दिया। आखिरी दो ओवरों में उन्होंने बल्ले से ऐसा तांडव मचाया कि क्रिकेट के कई बड़े रिकॉर्ड्स टूट गए। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने जिस अंदाज में छक्कों की बरसात की, उसे देखते हुए फैंस उनकी तुलना भारत के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह से कर रहे हैं।

केरल प्रीमियर लीग 2025 के 19वें मैच में कालीकट ग्लोबस्टार का सामना अदानी त्रिवेंद्रम रॉयल्स से हुआ। ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में छठे नंबर पर सलमान निजार नाम का तूफान आया, जिसने अपनी बल्लेबाजी से विरोधी टीम को तहस-नहस कर दिया। सलमान ने आखिरी 12 गेंदों पर 11 छक्के जड़कर सनसनी मचा दी।

सलमान निजार ने मचाई तबाही

अदानी त्रिवेंद्रम रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 18 ओवर तक उनके लिए सबकुछ सही चल रहा था, लेकिन ये तूफान से पहले की शांति थी। सलमान निजार ने आखिरी दो ओवर में छक्कों की झड़ी लगा दी। गेंदबाज अपना लाइन लेंथ भी भूल बैठे। सलमान ने पहले 19वें ओवर में बेसिल थम्पी को आड़े हाथों लिया और इस ओवर में 5 लगातार छक्के मारे। इस तरह उन्होंने इस ओवर से कुल 31 रन बटोरे।

आखिरी ओवर में आए 40 रन

असली तबाही तो आखिरी ओवर में मची। सलमान निजार ने अभिजीत प्रवीण की पहली गेंद पर शानदार छक्का जड़ा। फिर बॉलर ने वाइड गेंद डाली। अगली बॉल पर सलमान ने भागकर दो रन लिए और साथ में ये नो बॉल थी। इसके बाद बल्लेबाज ने लगातार 5 छक्के जड़कर सनसनी मचा दी। इस ओवर में कुल 40 रन बने। सलमान निजार ने 330.77 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 26 गेंदों पर 86 रनों की करिश्माई पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 12 छक्के लगाए, जिसमें से 11 तो आखिरी दो ओवर में जड़े।

Advertisement

मैच की बात करें तो सलमान निजार की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर कालीकट ग्लोबस्टार ने स्कोरबोर्ड पर 186 रन बना दिए। इसके जवाब में अदानी त्रिवेंद्रम रॉयल्स173 रनों पर ऑल आउट हो गई और ग्लोबस्टार ने 13 रनों से मुकाबला जीत गया। सलमान निजार को रिकॉर्डतोड़ पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। 

इसे भी पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स में भयंकर कलह! इन 3 कारणों से राहुल द्रविड़ ने छोड़ा टीम का साथ? वजह जान दुनिया हैरान

Advertisement

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 31 August 2025 at 08:38 IST