राजस्थान रॉयल्स में भयंकर कलह! इन 3 कारणों से राहुल द्रविड़ ने छोड़ा टीम का साथ? वजह जान दुनिया हैरान
Rahul Dravid: क्रिकेट के तमाम फैंस ये जानने को बेताब हैं कि आखिर ऐसी क्या वजह है जिसने राहुल द्रविड़ को एक साल के अंदर ही हेड कोच के पद से हटने को मजबूर कर दिया। बता दें कि राजस्थान रॉयल्स से पहले द्रविड़ टीम इंडिया के हेड कोच थे और उनके अंदर भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा था। हालांकि, आईपीएल 2025 में आरआर के साथ उनका सफर बिल्कुल अच्छा नहीं रहा और टीम पॉइंट्स टेबल पर 9वें स्थान पर रही।
- खेल समाचार
- 3 min read

आईपीएल के अगले सीजन से पहले राजस्थान रॉयल्स की मुश्किलें बढ़ गई है। टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने अचानक अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला कर दुनिया को हैरान कर दिया। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी। राजस्थान रॉयल्स ने ये भी साफ किया कि वो राहुल द्रविड़ को हेड कोच से भी बड़ी जिम्मेदारी देने के बारे में सोच रहे थे, लेकिन पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी ने इस ऑफर को भी ठुकरा दिया।
क्रिकेट के तमाम फैंस ये जानने को बेताब हैं कि आखिर ऐसी क्या वजह है जिसने राहुल द्रविड़ को एक साल के अंदर ही हेड कोच के पद से हटने को मजबूर कर दिया। बता दें कि राजस्थान रॉयल्स से पहले द्रविड़ टीम इंडिया के हेड कोच थे और उनके अंदर भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा था। हालांकि, आईपीएल 2025 में आरआर के साथ उनका सफर बिल्कुल अच्छा नहीं रहा और टीम पॉइंट्स टेबल पर 9वें स्थान पर रही।
राहुल द्रविड़ ने ठुकराया बड़ा ऑफर
जैसे ही ये खबर सामने आई कि राहुल द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ दिया है, फैंस ये जानने को बेताब हो गए कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया। बता दें कि एक साल पहले ही द्रविड़ ने आरआर के लिए ये बड़ी जिम्मेदारी संभाली थी। आईपीएल 2025 से पहले उनसे कई टीमों ने संपर्क किया था और ऐसी भी खबरें सामने आई थी कि उन्हें ब्लैंक चेक भी दिया गया था। अब बड़ा सवाल ये है कि आखिर ये भरोसा टूटा कैसे?
राजस्थान रॉयल्स में भयंकर गुटबाजी!
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स के खेमे में चल रही गुटबाजी से तंग आकर टीम का साथ छोड़ने का फैसला किया। ऐसा दावा किया जा रहा है कि फ्रेंचाइजी तीन अलग-अलग ग्रुप्स में बंटे हुए हैं। भविष्य में राजस्थान रॉयल्स का कप्तान कौन बने? इसको लेकर कलह है। रिपोर्ट के अनुसार कुछ लोग संजू सैमसन के साथ ही आगे का सफर तय करना चाहते हैं तो कुछ रियान पराग को कप्तान बनाने की मांग कर रहे हैं, वहीं एक ग्रुप ऐसा भी है जो यशस्वी जायसवाल को ये जिम्मेदारी देने की वकालत कर रहा है।
Advertisement
कप्तान को लेकर कलह!
ऐसी भी खबरें सामने आई है कि संजू सैमसन खुद राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ना चाहते हैं। स्टार खिलाड़ी लंबे समय से टीम के साथ हैं, लेकिन बतौर कप्तान उन्हें ज्यादा कामयाबी नहीं मिली है। हालांकि, एक ग्रुप ऐसा है जो अभी भी संजू पर भरोसा दिखा रहा है। पिछले सीजन युवा खिलाड़ी रियान पराग ने सैमसन की अनुपस्थिति में टीम की कमान संभाली थी। राजस्थान रॉयल्स टीम मैनेजमेंट का एक खेमा पराग को कप्तान बनाने के पक्ष में है।
यशस्वी जायसवाल भी दावेदार
टीम इंडिया के उभरते हुए सितारे यशस्वी जायसवाल भी राजस्थान रॉयल्स के साथ लंबे समय से हैं। पिछले सीजन टीम की असफलता को देखते हुए फ्रेंचाइजी कुछ बड़ा बदलाव करने के मूड में है। ऐसे में जायसवाल पर भी कप्तानी का दांव लगाया जा सकता है। खैर, जो भी हो... लेकिन आईपीएल 2026 से पहले राहुल द्रविड़ का यूं जाना राजस्थान रॉयल्स के लिए महंगा साबित हो सकता है।