PCB चीफ मोहसिन नकवी के दामाद बनेंगे कप्तान सलमान आगा? वायरल तस्वीर से मची खलबली, क्या है सच्चाई?
Salman Agha And PCB Chief: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसके बाद चर्चा तेज हो गई है कि पाकिस्तान टीम के टी20 के कप्तान सलमान आगा की शादी PCB चीफ मोहिसन नकवी की बेटी से होने जा रही है?
- खेल समाचार
- 2 min read

Salman Agha And PCB Chief: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान ने सलमान आगा की कप्तानी में खेला था। पाकिस्तान टीम ने वर्ल्ड कप में सुपर 8 में जगह तो बनाई थी, लेकिन सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी थी। इस बीच पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के एक मैच के दौरान सलमान आगा और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी को एक साथ देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह वायरल होने लगा कि सलमान जल्द ही मोहसिन नकवी के दामाद बनने वाले हैं। वहीं, इसके बाद सोशल मीडिया पर सलमान आगा के साथ मोहसिन नकवी की बेटी की तस्वीर भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
क्या सलमान आगा बनेंगे मोहसिन नकवी के दमाद?
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही तस्वीर के बाद कई लोगों का मानना है कि सलमान आगा का मोहसिन नकवी की बेटी से निकाह होने वाला है, लेकिन आपको बता दें कि इस बात में किसी भी तरह की कोई सच्चाई नहीं है। यह भी अफवाह चल रही है कि सलमान आगा को इसलिए ही पाकिस्तान का टी20 कप्तान बनाया गया था, क्योंकि वह पीसीबी चीफ के दामाद बनेंगे।
क्या है तस्वीर की असलियत?
वायरल तस्वीर को लेकर कहा जा रहा है कि दोनों यानी, मोहसिन नकवी और सलमान आगा सिर्फ पाकिस्तान सुपर लीग यानी PSL का मैच देखते हुए नजर आ आए। इस खबर को कई लोगों ने फर्जी बताया है। आपको बता दें कि मोहसिन नकवी और आगा सलमान की तरफ से शादी को लेकर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
क्या शादीशुदा हैं सलमान आगा?
आपको बता दें कि सलमान आगा पहले से ही शादीशुदा हैं। सलमान आगा ने इंस्टाग्राम प्रोफाइल के बायो में प्राउड फादर और हसबेंड लिखा हुआ है। बताया जाता है कि उनकी पत्नी का नाम सबा मंजर है। आपको बता दें कि सलमान आगा पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में इस्लामाबाद यूनाइटेड (Islamabad United) की तरफ से खेलते हैं।