RR vs CSK: गुवाहाटी में वैभव सूर्यवंशी तोड़ेंगे क्रिस गेल का महारिकॉर्ड? IPL आगाज से पहले दिया था ये हिंट
RR vs CSK: आईपीएल 2026 में तीसरा मैच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें अपनी पहली जीत के साथ सीजन का आगाज करना चाहेगी। फैंस की नजरें सूर्यवंशी पर सबसे अधिक रहने वाली है।
- खेल समाचार
- 2 min read

RR vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आज सोमवार 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीमें अपने अभियान की शुरुआत करेगी। RR और CSK के बीच होने वाला यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
दोनों टीमें आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी। इस मैच में फैंस की नजरें सबसे अधिक 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली है, क्योंकि आईपीएल शुरू होने से पहले ही कहा था कि वो क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं। पिछले सीजन में वैभव ने ताबड़तोड़ शतक लगाकर सभी को अपनी ओर आकर्षित किया था।
क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं वैभव
दरअसल, कुछ दिन पहले यानी आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले बीसीसीआई के एक कार्यक्रम में जब वैभव सूर्यवंशी से एक सवाल किया गया, तो उन्होंने जवाब दिया है कि 'वो आईपीएल में वेस्टइंडीज के खिलाड़ी क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं।' आपको बता दें कि क्रिस गेल ने आईपीएल के इतिहास में अब तक सबसे बड़ा स्कोर 175 है, जिसे आज तक कोई तोड़ नहीं पाया है। ऐसे में पहले ही मैच से वैभव की निगाहें क्रिस गेल के रिकॉर्ड पर होगी।
2-3 हजार रन बनाना चाहूंगा-वैभव
आईपीएल शुरू होने से पहले ही वैभव ने बता दिया है कि वो इस सीजन कितना रन बनाना चाहते हैं। जी हाँ, कुछ दिन पहले ही राजस्थान रॉयल्स के एक कार्यक्रम में जब उनसे एक अवल पूछा गया है, तो उन्होंने कहा था कि 'अगर आप ऐसे पूछेंगे तो मैं 2000 से 3000 हजार रन बनाना चाहूंगा।'
Advertisement
वैभव पिछले सीजन से लगातार सुर्खियों में
वैभव सूर्यवंशी ने पिछले सीजन में जमकर धमाल मचाया था। पिछले सीजन में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ खेलते महज 35 गेंदों में शतक जड़कर तलहका मचा दिया था। ऐसे में अब देखना है कि आईपीएल 2026 में वैभव कमाल करते हैं या नहीं।
RR vs CSK हेड टू हेड रिकॉर्ड
राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल मैच में अधिक अंतर नहीं है। दोनों के बीच अब तक कुल 31 मैच खेले गए हैं, जिनमें से चेन्नई ने 16 मैच जीते हैं, तो वहीं राजस्थान रॉयल्स ने 15 मैच जीते हैं। अब देखना है कि आज के मैच में कौन बाजी मारता है।