अपडेटेड 20 June 2025 at 17:56 IST

तो क्या भारत के कप्तान बनेंगे साई सुदर्शन? द्रविड़-गांगुली-कोहली से स्पेशल कनेक्शन जान हो जाएंगे हैरान

Sai Sudharsan Test Debut: साई सुदर्शन ने 20 जून को भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया है। इसी दिन टीम इंडिया के 3 धुरंधर खिलाड़ियों ने भी टेस्ट क्रिकेट में कदम रखा था जो आगे चलकर भारतीय टीम के कप्तान बने।

Follow : Google News Icon  
sai sudharsan test debut special connection with Sourav ganguly Rahul Dravid and virat kohli
साई सुदर्शन के टेस्ट डेब्यू का कोहली-द्रविड़-गांगुली से कनेक्शन | Image: BCCI/AP

Sai Sudharsan Test Debut: टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के नए सफर की शुरुआत हो गई है। इस सफर में टीम के साथ युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन भी जुड़ चुके हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कई बड़े बदलाव हुए हैं।

आईपीएल 2025 में बल्ले से जलवा दिखाने वाले साई सुदर्शन को अब टेस्ट क्रिकेट में दम दिखाने का मौका मिला है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है। दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने सुदर्शन को इंडियन कैप पहनाई। साई सुदर्शन के टेस्ट डेब्यू का भारत के तीन पूर्व कप्तान सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली का स्पेशल कनेक्शन है। इस संयोग के बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

सुदर्शन का कोहली-द्रविड़-गांगुली से कनेक्शन

साई सुदर्शन ने 20 जून को भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया है। इसी दिन टीम इंडिया के 3 धुरंधर खिलाड़ियों ने भी टेस्ट क्रिकेट में कदम रखा था। जी हां, 20 जून, 1996 में सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने इंग्लैंड में ही टेस्ट डेब्यू किया था। जबकि 20 जून, 2011 को विराट कोहली ने भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। दिलचस्प बात ये है कि गांगुली-द्रविड़ और कोहली ना सिर्फ महान बल्लेबाज बने, बल्कि तीनों ने भारत की कप्तानी भी की। इस संयोग को देखकर फैंस सोशल मीडिया के जरिए बोल रहे हैं कि आने वाले समय में साई सुदर्शन भी टीम इंडिया की कमान संभाल सकते हैं।

शून्य पर आउट हुए साई सुदर्शन

साई सुदर्शन से डेब्यू टेस्ट पर बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन तमिलनाडु के बल्लेबाज ने अपने फैंस को निराश कर दिया। नंबर-3 पर बैटिंग करने उतरे सुदर्शन टेस्ट की पहली पारी में खाता खोले बिना आउट हो गए। उन्हें इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने अपना शिकार बनाया।

Advertisement

IND vs ENG: दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत की प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

इंग्लैंड की प्लेइंग XI: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर

Advertisement

इसे भी पढ़ें: IND vs ENG: बदल गई भारत की प्लेइंग XI... साई सुदर्शन की एंट्री, करुन नायर की वापसी, इन 2 स्टार खिलाड़ियों की छुट्टी

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 20 June 2025 at 17:56 IST