कंधे पर भगवा रंग...कॉलर पर तिरंगा, जबरदस्त अंदाज में लॉन्च हुई भारत की T20 World Cup जर्सी; VIDEO

आगामी T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की नई जर्सी लॉन्च हो गई है। बड़े खास अंदाज में जर्सी लॉन्च की गई है, जो बेहद खास है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Team India's T20 World Cup 2024 Jersey
आगामी T20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की जर्सी लॉन्च | Image: X@BCCI

T20 World Cup 2024: IPL के बीच आगामी T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) को लेकर सभी टीमों की तैयारियां तेज हैं। अमेरिका (America) और वेस्टइंडीज (West Indies) की संयुक्त मेजबानी में खेले जाने वाले इस मेगा क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) का ऐलान भी हो चुका है। 

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई में 15 सदस्यीय भारतीय टीम चुनी गई है। जैसे-जैसे IPL समाप्ति की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे T20 वर्ल्ड कप के आगाज के दिन नजदीक आ रहे हैं। ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है और इस बीच भारत की T20 वर्ल्ड कप की जर्सी (T20 World Cup Jersey) भी लॉन्च हो गई है। टीम इंडिया (Team India) के जर्सी स्पॉन्सर एडिडास ने सोमवार को सोशल मीडिया पर जर्सी का पहला लुक दिखाया गया और बड़े खास तरीके से जर्सी लॉन्च की। इस वीडियो पर BCCI ने रिपोस्ट किया है। 

वीडियो के कैप्शन में लिखा गया-

वन जर्सी, वन नेशन। पेश है टीम इंडिया की नई T20 जर्सी। 

बड़ी खास है भारत की T20 वर्ल्ड कप जर्सी

Advertisement

2024 T20 वर्ल्ड कप के लिए लॉन्च की गई भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी बेहद खास है। पारंपरिक नीले रंग के साथ जर्सी को शानदार डिजाइन दिया गया है, जिसमें देश का गौरव तिरंगा भी शामिल है। दोनों कंधों पर भगवा रंग है, जबकि कॉलर पर तिरंगा नजर आ रहा है। चूंकि 2024 T20 वर्ल्ड कप IPL के ठीक बाद शुरू होना है। ऐसे में फैंस भी काफी बेसब्र हैं। भारतीय टीम T20 वर्ल्ड कप में कैसी और किस तरह की जर्सी पहनेगी, इसको लेकर काफी उत्सुकता थी, जो अब खत्म हो गई है। टीम के ऐलान के बाद सभी को भारत की जर्सी का इंतजार था और अब टीम इंडिया की जर्सी लॉन्च हो गई है। भारत की T20 वर्ल्ड कप की ये जर्सी 7 मई, मंगलवार को सेल के लिए उपलब्धि होगी। 

ये भी पढ़ें- Champions Trophy के लिए पाकिस्तान जाएगी टीम इंडिया? BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला से सुनें जवाब

Advertisement
Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड