Champions Trophy के लिए पाकिस्तान जाएगी टीम इंडिया? BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला से सुनें जवाब

इस साल T20 WC खेला जाने वाला है, लेकिन इस बीच पाकिस्तान में अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी सुर्खियों में है। सवाल ये है कि क्या टीम इंडिया पाकिस्तान जाएगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
BCCI Vice President on India's Participation in 2025 Champions Trophy Held in Pakistan
2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीयी टीम के पाकिस्तान जाने पर क्या बोले BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला | Image: ANI/ICC

ICC Men's Champions Trophy 2025: भारत में इस वक्त IPL चल रहा है, जिसके ठीक बाद T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) होने वाला, जिसके लिए सभी टीमों की तैयारियां जोरों पर हैं। इस मेगा क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) का ऐलान हो चुका है तैयारियां जोरों पर हैं। 

इस साल जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में 2024 T20 वर्ल्ड कप के खेला जाने वाला है, लेकिन इस बीच अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी काफी सुर्खियों में है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि ICC का ये बड़ा टूर्नामेंट पाकिस्तान में होने वाला है, जो भारत का चिर प्रतिद्वंद्वी है। 

आतंकवाद को लेकर भारत का पाकिस्तान के प्रति सख्त रवैया सबने देखा है। यही वजह है कि पिछले साल से भारत ने पाकिस्तान में क्रिकेट नहीं खेला है। इतना ही नहीं पिछले कुछ सालों से भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज भी नहीं खेली गई है। दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी सिर्फ ICC टूर्नामेंट्स में ही आमने-सामने आते हैं, लेकिन अब ICC चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में हो रही है। लिहाजा अब ये सवाल उठ रहे हैं कि क्या भारतीय क्रिकेट टीम इसके लिए पाकिस्तान जाएगी। तो आपको बता दें कि इस पर BCCI का बयान आ गया है। BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इसको लेकर बयान दिया है। 

'जैसे सरकार कहेगी, वैसे करेंगे'

Advertisement

अगले साल पाकिस्तान में आयोजित होने वाली 2025 चैंपियन ट्रॉफी में भारत के शामिल होने पर BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने सोमवार को एएनआई से बातचीत में कहा-

चैंपियन ट्रॉफी के मामले में भारत सरकार हमें जैसे कहेगी, वैसे किया जाएगा। जब भारत सरकार अनुमति देती है तभी हम अपनी टीम भेजते हैं। उस मामले में हम भारत सरकार के फैसले के हिसाब से जाएंगे।

आखिरी बार पाकिस्तान कब गई थी टीम इंडिया

Advertisement

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम आखिरी बार साल 2008 में पाकिस्तान गई थी। एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने पाकिस्तान में एशिया कप खेला था। टीम इंडिया फाइनल में पहुंची थी, लेकिन इसके बाद से कभी भी भारतीय टीम पाकिस्तान दौरे पर नहीं गई है। दरअसल 2008 में 28 नवंबर को मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने पर रोक लगा दी। 

पिछले साल एशिया के लिए भी पाकिस्तान नहीं गया भारत

जो स्थिति अब बन रही है, वो पिछले साल भी बनी थी, जब एशिया कप हुआ था। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान को मिली थी, लेकिन BCCI ने भारतीय टीम को पाकिस्तान भेजने से साफ इनकार कर दिया और फिर ACC को हाईब्रिड मॉडल अपनाना पड़ा था। भारत के सभी मैच न्यूट्रल वेन्यू यानि श्रीलंका में करवाए गए थे, हालांकि पाकिस्तान टीम पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत आई थी और अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) यही राग आलाप रही है कि अगर उसकी टीम भारत आ सकती है तो टीम इंडिया क्यों नहीं। PCB ने साफ कर दिया है कि अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी पूरी तरह पाकिस्तान में ही खेली जाएगी। ऐसे में देखना ये होगा कि भारत का क्या रुख रहता है। भारत की भागीदारी पर सबकी नजरें होंगी। 

ये भी पढ़ें- कौड़ी की औकात, करोड़ों का ऐलान...T20 World Cup से पहले पाकिस्तान ने क्रिकेटर्स को दिया लॉलीपॉप

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड