अपडेटेड 2 July 2024 at 14:33 IST
'आपके बिना...', World Sports Journalists Day पर सचिन तेंदुलकर का खेल पत्रकारों के नाम खास संदेश
क्रिकट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने आज वर्ल्ड स्पोर्ट्स डे पर खेल पत्रकारों के लिए खास संदेश दिया है, जिनमें उनकी जमकर तारीफ की है।
- खेल समाचार
- 3 min read

World Sports Journalists Day: दुनियाभर में इस वक्त क्रिकेट की खुमारी छाई हुई है। भारतीय क्रिकेट फैंस (Indian Cricket Fans) तो अलग ही मूड में हैं, क्योंकि भारत विश्व विजेता बना है। भारत ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झंडा गाड़ा है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई में टीम इंडिया ने 2024 T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) जीता है।
T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) जीतने के बाद हालांकि टीम इंडिया (Team India) बारबाडोस में ही फंस गई। यहां मौसम के खराब होने के चलते एयरपोर्ट बंद कर दिए गए। टीम इंडिया के साथ भारतीय मीडिया भी बारबाडोस में ही फंसी हुई है। पूरे टूर्नामेंट के दौरान भारतीय मीडियाकर्मियों या ये कहें कि खेल पत्रकारों (Sports Journalists) ने अमेरिका और वेस्टइंडीज से लगातार शानदार कवरेज दी और आज इन्हीं खेल पत्रकारों (Sports Journalists) के लिए बहुत खास दिन है। जी हां आज यानि 2 जुलाई मंगलवार को वर्ल्ड स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट डे (World Sports Journalists Day) है और इस दिन पर भारतीय क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने खेल पत्रकारों के नाम खास संदेश दिया है।
खेल पत्रकारों के सचिन ने क्या कहा?
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने वर्ल्ड स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट डे (World Sports Journalists Day) पर खेल पत्रकारों (Sports Journalists) के साथ अपनी एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए शानदार पोस्ट किया है। उन्होंने खेल पत्रकारों के लिए दिल छू लेने वाली बातें लिखी हैं। सचिन ने अपने खास संदेश में लिखा-
Advertisement
उन लोगों को वर्ल्ड स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट डे की शुभकामनाएं जो ये सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ते कि कोई महान कहानी अनकही न रह जाए। उन लोगों के लिए जो अपने पीछे रहने वाले इंसानों की तलाश में आंकड़ों से परे जाते हैं और दुनिया को बताते हैं कि वो असल में कौन हैं। उन लोगों के लिए जो सितारों को सुलभ बनाते हैं और युवाओं के सपनों को साकार करते हैं। आपके बिना, दुनिया की कुछ बेहतरीन कहानियों को कोई बताने वाला नहीं होता।
इस बात में कोई दोराय नहीं है कि खेल पत्रकारों की ओर से कई ऐसी कहानियां की गईं हैं, जिससे गुमनाम खिलाड़ियों को पहचान मिली है। वो दुनिया के सामने अपनी प्रतिभा दिखा सके हैं और मास्टर ब्लास्टर सचिन ने इसी को लेकर खेल पत्रकारों की जमकर तारीफ की है। बता दें कि टीम इंडिया कल 3 जुलाई बुधवार T20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के साथ भारत लौट रही है, जिनके स्वागत के लिए हुजूम उमड़ने की पूरी संभावना है। इसमें सबसे आगे देश का मीडिया होगा।
ये भी पढ़ें- Team India Return: बारबाडोस से टीम इंडिया के साथ वापस नहीं आएंगे ये 5 खिलाड़ी, बड़ी है वजह
Advertisement
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 2 July 2024 at 14:33 IST