अपडेटेड 2 July 2024 at 14:15 IST

Team India Return: बारबाडोस से टीम इंडिया के साथ वापस नहीं आएंगे ये 5 खिलाड़ी, बड़ी है वजह

T20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के बारबाडोस से लौटने की तारीफ और समय सामने आ गया है, लेकिन 5 खिलाड़ी हैं, जो टीम के साथ वापस नहीं आएंगे।

Follow : Google News Icon  
Team India
Team India | Image: BCCI

T20 World Cup 2024: विश्व विजेता भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) को लेकर बड़ी जानकारी आ रही है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली टीम इंडिया (Team India) के बारबाडोस से वापसी को लेकर स्थिति साफ हुई है। 

जानकारी के मुताबिक भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) बुधवार, 3 जुलाई को भारत लौटेगी। इस खबर में सभी देशवासियों को बड़ी खुशी दी है, क्योंकि हर कोई भारतीय खिलाड़ियों का स्वागत करने के लिए बेताब है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय टीम बुधवार रात करीब 8 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर लैंड करेगी, लेकिन बड़ी बात ये है कि 5 खिलाड़ी टीम के साथ वापस नहीं आएंगे, जिसके पीछे बड़ी वजह है। 

भारत वापस नहीं आएंगे ये 5 खिलाड़ी

रोहित (Rohit) की अगुवाई में विश्व विजेता पूरी टीम इंडिया (Team India) बुधवार रात को दिल्ली पहुंचेगी, लेकिन शिवम दुबे और रिंकू सिंह समेत 5 खिलाड़ी बारबाडोस से वापस नहीं आएंगे। दरअसल इसके पीछे जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली सीरीज है। भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 मैचों की T20 सीरीज खेलनी है, जो 6 जुलाई से शुरू होगी और दुबे, रिंकू के अलावा यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन और खलील अहमद जिम्बाब्वे दौरे का हिस्सा हैं। लिहाजा ये सभी खिलाड़ी भारत वापस न आकर बारबाडोस (Barbados) से सीधे जिम्बाब्वे रवाना होंगे। इधर भारत से शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी वाली भारतीय टीम (Indian Team) जिम्बाब्वे (Zimbabwe) के लिए रवाना हो गई है। 

Advertisement

बता दें कि जिम्बाब्वे सीरीज से अगले T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी। चूंकि विराट कोहली और रोहित शर्मा ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) नए और युवा खिलाड़ियों को आजमाना चाहता है। बता दें कि 2026 T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) तक भारत को करीब 40 T20 मैच खेलने हैं, जिसमें कई सीरीज शामिल होंगी। जिम्बाब्वे के खिलाफ इसकी शुरुआत हो रही है। भारत अभी-अभी T20 का विश्व चैंपियन बना है। ऐसे में सभी युवा खिलाड़ियो का जोश हाई है। सीरीज खेलने वाले कुछ खिलाड़ी जैसे दुबे, जायसवाल, संजू सैमसन T20 वर्ल्ड कप टीम का भी हिस्सा रहे हैं, इसलिए जिम्बाब्वे में भारतीय टीम से जबरदस्त प्रदर्शन की उम्मीद होगी। 

बता दें कि शिवम के साथ संजू और जायसवाल T20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल थे, जबकि रिंकू सिंह और खलील अहमद रिजर्व के तौर पर जुड़े हुए थे। शिवम दुबे को नीतीश कुमार रेड्डी की जगह टीम में शामिल किया गया, क्योंकि रेड्डी चोटिल हैं और वो इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में दुबे को जिम्बाब्वे सीरीज के लिए चुना। इसमें कोई दोराय नहीं है कि उनका टीम में बिग हिटर का रोल रहेगा। 

Advertisement

जिम्बाब्वे T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे।

ये भी पढ़ें- शादी छोड़ IND vs SA फाइनल देखने लगा दुल्हा, कैमरामैन ने बुलाया; मगर नहीं हुआ टस से मस- मजेदार VIDEO

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 2 July 2024 at 13:54 IST