अपडेटेड 20 January 2025 at 17:59 IST
बीवी हो तो ऐसी... लड़खड़ा रहे थे Vinod Kambli, एक कदम भी चलना मुश्किल, फिर पत्नी ने जो किया देख इमोशनल हुए फैंस, VIDEO
वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ पर विनोद कांबली ठीक से चल नहीं पा रहे थे। इस दौरान उनकी वाइफ एंड्रिया हेविट ने कुछ ऐसा किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
- खेल समाचार
- 3 min read

Vinod Kambli Wife: टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त विनोद कांबली वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं एनिवर्सिरी के कार्यक्रम में शरीक हुए। कांबली की स्वास्थय हालत किसी से छुपी नहीं है। उन्हें कुछ दिनों पहले हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी हालत में काफी सुधार देखने को मिला।
वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर विनोद कांबली ठीक से चल नहीं पा रहे थे। इस दौरान उनकी वाइफ एंड्रिया हेविट ने कुछ ऐसा किया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो को देखकर फैंस कहने लगे कि अगर बीवी हो तो ऐसी हो जो कभी भी आपका साथ न छोड़े। क्या है वायरल वीडियो में आइए जानते हैं-
विनोद कांबली को वाइफ के सहारे चलते देखा गया
वानखेड़े स्टेडियम को 50 साल पूरे होने के मौके पर स्टेडियम में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कई भारतीय क्रिकेटर्स को आमंत्रित किया गया। जिसमें से एक पर्व क्रिकेटर विनोद कांबली भी थे। रविवार, 19 जनवरी को जब विनोद कांबली वानखेड़े स्टेडियम के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे तो इस दौरान उन्हें पत्नी एंड्रिया हेविट के सहारे चलते हुए देखा गया। हाल ही में पूर्व बल्लेबाज को अचानक तबियत बिगड़ने के बाद ठाणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
कार्यक्रम में और भी क्रिकेटर्स हुए शामिल
स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में कई खेल सितारे मौजूद रहे। सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, दिलीप वेंगसरकर और सचिन तेंदुलकर के अलावा मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे भी मौजूद रहे।
Advertisement
विनोद कांबली की हालत काफी खराब थी
कुछ समय पहले विनोद कांबली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ जिसमें वे अजीब हालत में दिख रहे हैं। कांबली की हालत इतनी खराब दिख रही थी कि वे अपने बचपन के दोस्त सचिन तेंदुलकर को पहचान तक नहीं पा रहे थे। क्रिकेट फैंस विनोद कांबली की ये हालत देखकर भावुक हो गए। कांबली की वित्तीय और स्वास्थ हालत इतनी खराब है कि वे अपना होम लोन तक नहीं चुका पा रहे हैं और न ही अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख पा रहे हैं।
मस्तिष्क में जम गए थे खून के थक्के
जिसके बाद विनोद कांबली को ठाणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ये पता चला कि यूरिन इंफेक्शन के साथ-साथ उनके मस्तिष्क में खून के थक्के जमा हो गए थे। लगभग दो हफ्ते तक चले इलाज के बाद कांबली को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। हॉस्पिटल से बाहर आने के बाद विनोद कांबली मीडिया से बात की थी।
Advertisement
इलाज के बाद मीडिया से बात करते हुए क्या बोले कांबली?
इस दौरान वह इंडियन टीम की नई जर्सी में दिखाई दिए। उनके हाथ में एक बल्ला भी था, जिससे उन्होंने कई शॉट खेले। कांबली ने प्रशंसकों को नई साल की शुभकामनाएं देते हुए शराब और नशीले पदार्थों से दूर रहने की अपील की। कांबली ने कहा- बुरी आदतें जीवन को नष्ट कर देती हैं। वहीं, कांबली का इलाज करने वाले डॉक्टर शैलेश ठाकुर ने बताया कि वह अब ठीक हैं।
विनोद कांबली का क्रिकेट करियर
विनोद कांबली ने 1993 से 2000 के बीच भारत के लिए 17 टेस्ट और 104 वनडे खेले। वो 1000 टेस्ट रन बनाने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज हैं। ये एक ऐसा रिकॉर्ड जो आज भी कायम है। 1991 में इंटरनेशनल डेब्यू करने के बाद भारत के लिए 104 वनडे और 17 टेस्ट खेलने के बावजूद कांबली का अंतरराष्ट्रीय करियर एक दशक भी नहीं चल सका।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 20 January 2025 at 17:59 IST