अपडेटेड 9 February 2026 at 23:28 IST

SA vs CAN T20I World Cup 2026: साउथ अफ्रीका के सफर की विजयी शुरुआत, कनाडा को 57 रनों से हराया, Lungi Ngidi ने झटके 4 विकेट

SA vs CAN T20I World Cup 2026:टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-डी मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने कनाडा को 57 रनों से हरा दिया। प्रोटियाज टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213/4 का स्कोर बनाया, जिसमें एडेन मार्करम ने 59 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।

Follow : Google News Icon  
South Africa vs Canada T20 World Cup 2026
South Africa vs Canada T20 World Cup 2026 | Image: Social Media

SA vs CAN T20I World Cup 2026: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-डी मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने कनाडा को 57 रनों से हराकर अपने अभियान का शानदार आगाज किया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने कप्तान एडेन मार्करम ने जबरदस्त अर्धशतक लगाया।  

अंत में डेविड मिलर-ट्रिस्टन स्टब्स की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट पर 213 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में कनाडा की टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 156 रन ही बना सकी। साउथ अफ्रीका के लिए तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी सबसे सफल रहे, जिन्होंने 4 विकेट झटककर कनाडा की कमर तोड़ दी।

मार्करम का ताबड़तोड़ अर्धशतक 

दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। कप्तान एडेन मार्करम ने महज 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 59 रनों की कप्तानी पारी खेली। क्विंटन डी कॉक (25) के साथ उन्होंने पहले विकेट के लिए 70 रन जोड़कर मजबूत नींव रखी। अंत में डेविड मिलर (नाबाद 39) और ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 34) ने सिर्फ 37 गेंदों में 75 रनों की अटूट साझेदारी कर टीम को 200 के पार पहुँचा दिया। कनाडा की ओर से अंश पटेल ने 31 रन देकर 3 विकेट लिए।

लुंगी एनगिडी ने लिए 4 विकेट 

214 रनों के कठिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी कनाडा की शुरुआत बेहद शर्मनाक रही। लुंगी एनगिडी ने पहली ही गेंद पर कप्तान दिलप्रीत बाजवा को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। एनगिडी ने अपने शुरुआती स्पेल में ही तीन विकेट चटकाकर कनाडा का स्कोर 26 पर 3 विकेट कर दिया। 

Advertisement

एक समय कनाडा की आधी टीम 114 रनों पर सिमट चुकी थी। हालांकि, नवनीत धालीवाल ने एक छोर थामे रखा और 49 गेंदों में 64 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली, जिससे टीम 156 रनों तक पहुंचने में कामयाब हो पाई। प्रोटियाज की ओर से मार्को यानसेन ने भी दो विकेट लेकर साउथ अफ्रीका की जीत पर मुहर लगा दी।

वर्ल्ड कप की अंक तालिका में साउथ अफ्रीका का दबदबा

इस बड़ी जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने ग्रुप-डी की अंक तालिका में महत्वपूर्ण दो अंक हासिल कर लिए हैं और अपनी नेट रन रेट को भी काफी मजबूत कर लिया है। पिछले विश्व कप की उपविजेता रही प्रोटियाज टीम ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे इस बार खिताब जीतने के प्रबल दावेदार हैं। 

Advertisement

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रेयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी।

कनाडा: युवराज सम्र, दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), हर्ष ठाकेर, साद बिन जफर, जसकरन सिंह, दिलन हेलिगर, कलीम सना, अंश पटेल।

ये भी पढ़ें:  ‘हार्दिक तो रोज पारो बदलता है’, मजाक-मजाक में आशीष नेहरा ने ये क्या कह दिया? हरभजन का रिएक्शन VIRAL
 

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 9 February 2026 at 23:15 IST