‘हार्दिक तो रोज पारो बदलता है’, मजाक-मजाक में आशीष नेहरा ने ये क्या कह दिया? हरभजन का रिएक्शन VIRAL

Ashish Nehra on Hardik Pandya Love Life: हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा के एक सवाल का आशीष नेहरा ने काफी मजेदार तरीके से जवाब दिया। आशीष नेहरा ने हार्दिक पांड्या की लव लाइफ को लेकर कहा कि वह डेली अपनी पारो बदलता है।

Follow : Google News Icon  
Ashish Nehra on Hardik Pandya Love Life
Ashish Nehra on Hardik Pandya Love Life | Image: Social Media

Ashish Nehra on Hardik Pandya Love Life: गुजरात टाइटंस के मौजूदा हेड कोच और पूर्व भारतीय गेंदबाज आशीष नेहरा ने क्रिकेटर हार्दिक पंड्या की लव लाइफ को लेकर बड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने पंड्या को लेकर हरभजन सिंह और गीता बसरा के पॉडकास्ट 'हूज द बॉस' में मजाक करते हुए कहा कि ‘वो रोज पारो बदलता है’।

आशीष नेहरा ने पंड्या पर ली चुटकी

दरअसल, आशीष नेहरा और उनकी पत्नी रुश्मा नेहरा हाल ही में हरभजन सिंह और गीता बसरा के पॉडकास्ट में गए थे, जहां चारों के बीच खूब सारी मजेदार बातें हुईं। इसी बीच हंसी-मजाक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जहां चारों के बीच एक मजेदार खेल खेला गया, जो कि फिल्मों के नाम के साथ क्रिकेटरों के नाम को जोड़ने का था।

इसमें गीता बसरा क्रिकेटरों से पूछती हैं कि ‘देवदास’ मूवी के लिए किस क्रिकेटर का नाम होना चाहिए? तो हरभजन हार्दिक पंड्या का नाम लेते हैं। मगर आशीष नेहरा उनके इस जवाब से सहमत नहीं हुए और बीच में ही बोल पड़े कि ‘क्यों? वो तो रोज पारो चेंज करता है’। इस मजेदार बातचीत के बीच आशीष नेहरा ने ऐसे जवाब ने सबको हंसने पर मजबूर कर दिया और अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

भारतीय टीम का ‘खिलाड़ी नंबर वन’

नेहरा यहीं नहीं रुके, जब पॉडकास्ट में उनसे 'खिलाड़ी नंबर वन' के बारे में पुछा गया तो उन्होंने भज्जी पर भी चुटकी लेते हुए कहा, 'शादी से पहले हरभजन लड़कियों के मामले में खिलाड़ी नंबर वन था।’

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप में व्यस्त हैं हार्दिक पंड्या

आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या की पर्सनल लाइफ टॉक ऑफ द टाउन बनी रहती है। पत्नी नताशा स्टेनकोविक संग तलाक के बाद हार्दिक का नाम पहले जैस्मिन वालिया के साथ जुड़ा और अब वो मॉडल माहिका शर्मा को डेट करते हुए की जगह नजर आए हैं।

फिलहाल, हार्दिक पंड्या मौजूदा समय में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में व्यस्त हैं। पंड्या जब गुजरात की टीम का हिस्सा थे, उस दौरान टीम के हेड कोच आशीष नेहरा ही थे और दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखी गई है

Advertisement

ये भी पढ़ें:  Metro Jobs: मेट्रो में नौकरी करने का शानदार मौका, कई पदों पर निकली भर्ती, 2 लाख से ज्यादा सैलरी; कौन कर सकता है अप्लाई?

Published By :
Kunal Verma
पब्लिश्ड