Metro Jobs: मेट्रो में नौकरी करने का शानदार मौका, कई पदों पर निकली भर्ती, 2 लाख से ज्यादा सैलरी; कौन कर सकता है अप्लाई?
Metro Jobs: MMRCL ने विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से जनरल मैनेजर, असिस्टेंट जनरल मैनेजर, डिप्टी इंजीनियर और असिस्टेंट (IT) जैसे महत्वपूर्ण पदों को भरा जाएगा। अधिकतम वेतन 2,80,000 रुपये प्रति माह तक निर्धारित किया गया है।
- भारत
- 3 min read

Metro Jobs: तकनीकी और प्रशासनिक क्षेत्रों में करियर बनाने के इच्छुक प्रोफेशनल्स के लिए मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMRCL) ने भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से जनरल मैनेजर, असिस्टेंट जनरल मैनेजर, डिप्टी इंजीनियर और असिस्टेंट (IT) जैसे महत्वपूर्ण पदों को भरा जाएगा। अनुभवी उम्मीदवारों के लिए यह एक शानदार मौका है, जहाँ अधिकतम वेतन 2,80,000 रुपये प्रति माह तक निर्धारित किया गया है।
पदों का विवरण और वेतनमान (Salary Structure)
इस भर्ती अभियान में कुल 6 रिक्तियां हैं, जो विभिन्न ग्रेड और श्रेणियों में विभाजित हैं। इनमें जनरल मैनेजर (रोलिंग स्टॉक) (E8) के लिए 1 पद, असिस्टेंट जनरल मैनेजर (PST) (E4) के लिए 1 पद, डिप्टी इंजीनियर (सिविल) (E2) के लिए 1 पद, डिप्टी इंजीनियर (S&T) (E2) के लिए 1 पद, जूनियर इंजीनियर-II (S&T) (W6) के लिए 1 पद और असिस्टेंट (IT)-I (W5) के लिए 1 पद शामिल हैं।
| पद का नाम | ग्रेड | वेतनमान (प्रति माह- रु. में) | रिक्ति |
| जनरल मैनेजर (रोलिंग स्टॉक) | E8 | 1,20,000 - 2,80,000 | 01 |
| असिस्टेंट जनरल मैनेजर (PST) | E4 | 70,000 - 2,00,000 | 01 |
| डिप्टी इंजीनियर (सिविल/S&T) | E2 | 50,000 - 1,60,000 | 02 |
| जूनियर इंजीनियर-II (S&T) | W6 | 35,280 - 67,920 | 01 |
| असिस्टेंट (IT)-I | W5 | 34,020 - 64,310 | 01 |
क्या होगी एलिजिबिलिटी? (Eligibility)
MMRCL ने प्रत्येक पद के लिए विशिष्ट शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव की मांग की है-
- जनरल मैनेजर (रोलिंग स्टॉक): इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री के साथ संबंधित क्षेत्र में कम से कम 18 साल का अनुभव। इस पद के लिए अधिकतम आयु 55 वर्ष होनी चाहिए।
- असिस्टेंट जनरल मैनेजर (PST): इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री और 7-10 साल का अनुभव। इस पद के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।
- डिप्टी इंजीनियर (सिविल/S&T): सिविल या इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिग्री। सिविल के लिए 2-4 साल का अनुभव और S&T के लिए 5-6 साल का अनुभव आवश्यक है।
- जूनियर इंजीनियर-II (S&T): बीई/बीटेक या डिप्लोमा के साथ 8-9 साल का कार्य अनुभव।
- असिस्टेंट (IT): आईटी, कंप्यूटर साइंस या बीसीए की डिग्री और हार्डवेयर/सॉफ्टवेयर/नेटवर्किंग में कम से कम 2 साल का अनुभव।
कैसे भरा जाएगा आवेदन?
योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं-
Advertisement
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल recruitment.mmrcl.com पर लॉग इन करें।
- इसके बाद Careers' सेक्शन में जाकर 'MMRCL Recruitment Advertisement 2026-01' पर क्लिक करें और अपना मोबाइल नंबर व ईमेल दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
- आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और अनुभव की जानकारी सही से भरें।
- इसके बाद मांगे गए डॉक्यूमेंट्स जैसे- अपना अपडेटेड रिज्यूम, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और वर्तमान सैलरी स्लिप की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- सारी जानकारी भरने के बाद फॉर्म को दोबारा जांच लें और 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
इच्छुक आवेदकों को सलाह दी गई है कि जो उम्मीदवार वर्तमान में किसी सरकारी विभाग या सार्वजनिक उपक्रम (PSU) में कार्यरत हैं, उन्हें ऑनलाइन आवेदन के साथ-साथ अपने आवेदन की हार्ड कॉपी और सभी जरूरी दस्तावेजों को 'सीनियर डिप्टी जनरल मैनेजर (HR), मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स, मुंबई' के पते पर भेजना अनिवार्य है।
ये भी पढ़ें: Sarkari Naukri 2026: भारतीय सेना में ऑफिसर बनने का सपना होगा सच, लेफ्टिनेंट पदों पर निकली भर्ती, जानें लास्ट डेट