Sarkari Naukri 2026: भारतीय सेना में ऑफिसर बनने का सपना होगा सच, लेफ्टिनेंट पदों पर निकली भर्ती, जानें लास्ट डेट
Sarkari Naukri 2026: इंडियन आर्मी ने जज एडवोकेट जनरल (JAG) एंट्री स्कीम के 124वें कोर्स के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत पुरुष और महिला लॉ ग्रेजुएट्स को लेफ्टिनेंट के पद पर ऑफिसर बनने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
- भारत
- 3 min read

Sarkari Naukri 2026: देश सेवा का जज्बा रखने वाले युवाओं के लिए भारतीय सेना ने एक शानदार अवसर पेश किया है। सेना की ओर से जज एडवोकेट जनरल एंट्री स्कीम (JAG Entry Scheme) के 124वें कोर्स के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस विशेष भर्ती के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों को सीधे 'लेफ्टिनेंट' के पद पर नियुक्त किया जाएगा।
योग्य उम्मीदवार 27 जनवरी 2026 से हीं आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के माध्यम से मुफ्त आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।
कौन कर सकता है अप्लाई?
जेएजी (JAG) एंट्री के लिए शैक्षणिक मापदंड काफी विशिष्ट रखे गए हैं। इस भर्ती में केवल वे अविवाहित लॉ ग्रेजुएट्स शामिल हो सकते हैं जिन्होंने न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ एलएलबी (LLB) की डिग्री हासिल की है। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों के पास क्लैट पीजी (CLAT PG 2025) का वैध स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है और उनका बार काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना भी जरूरी है।
आयु सीमा की बात करें तो 1 जुलाई 2026 को उम्मीदवार की आयु कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी, जिससे अधिक से अधिक योग्य युवाओं को सेना का हिस्सा बनने का मौका मिल सके।
Advertisement
चयन प्रक्रिया और वेतनमान
भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में चयन की प्रक्रिया बेहद पारदर्शी और चुनौतीपूर्ण है। सबसे पहले प्राप्त आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों को पांच दिवसीय एसएसबी (SSB) इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू पास करने वालों को कड़े मेडिकल परीक्षण से गुजरना होगा।
चयनित अधिकारियों को बेहतरीन वेतन और भत्ते दिए जाते हैं। लेफ्टिनेंट स्तर पर सैलरी के साथ-साथ प्रमोशन के भी शानदार अवसर मिलते हैं। इसके अलावा कैप्टन से लेकर मेजर जनरल तक के पदों पर वेतनमान ₹61,300 से शुरू होकर ₹2,18,200 प्रति माह तक जाता है।
Advertisement
घर बैठे ऐसे भरें अपना फॉर्म
इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि सेना ने इसके लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा है, मतलब आप यह फॉर्म निःशुल्क अप्लाई कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वहां होम पेज पर 'JAG Entry' से संबंधित लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन के बाद मांगी गई सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी।
- इसके साथ ही जरूरी दस्तावेज जैसे एलएलबी मार्कशीट और क्लैट स्कोर कार्ड अपलोड करने होंगे।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट लेना न भूलें, क्योंकि भविष्य में चयन प्रक्रिया के दौरान इसकी आवश्यकता पड़ सकती है।