'जबतक वो कप्तान था, भारतीय टीम पर आंच नहीं आने दी, जाओ, जाओ के बीच लॉर्ड्स में...', रोहित शर्मा के समर्थन में खुलकर उतरे मोहम्मद कैफ

Rohit Sharma: इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा से लॉर्ड्स में शानदार 138 रनों की पारी खेली। उनका शतक तब आया है, जब रोहित के संन्यास को लेकर अटकलें चल रही थी। इस बीच रोहित के आलोचकों को मोहम्मद कैफ ने करारा जवाब दिया है।

rohit sharma retirement rift mohammad kaif says should decide his own retirement
कैफ का आलोचकों पर हमला: 'रोहित को बेकार समझने की भूल मत करना' | Image: X

Rohit Sharma: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स खेले गए वनडे मुकाबले से पहले कई तरह की अफवाहें चल रही थी कि रोहित शर्मा का आखिरी वनडे मुकाबला हो सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रोहित ने संन्यास की अटकलों को खारिज करते हुए 138 रनों की 'ऐतिहासिक' पारी से करारा जवाब दिया। लॉर्ड्स में उन्होंने 110 गेंदों में शानदार 138 रन की पारी खेली, जिसके बाद उनके आलोचक भी दीवाने हो गए।

इस बीच टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने भी रोहित के आलोचकों की जमकर खबर ली। उन्होंने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा 'हो गया रिटायरमेंट? कटवा ली नाक, रोहित शर्मा का रिटायरमेंट खुद रोहित शर्मा तय करेंगे।'

रोहित के संन्यास पर कैफ ने क्या कहा?

रोहित शर्मा के संन्यास पर मोहम्मद कैफ से एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा 'रोहित शर्मा अपनी टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। टीम में उनकी जगह, उम्र, फिटनेस और 2027 विश्व कप तक खेलने को लेकर बहुत चर्चा होती रही है। और फिर वो लॉर्ड्स में शतक बनाकर भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर बन जाते हैं। उन्हें बेकार समझने से पहले दो बार सोच लें।'

रोहित शर्मा का रिटायरमेंट खुद रोहित शर्मा तय करेंगे

एक्स पोस्ट के बाद मोहम्मद कैफ ने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा ''हो गया रिटायरमेंट? कटवा ली नाक, रोहित शर्मा का रिटायरमेंट खुद रोहित शर्मा तय करेंगे, उसको कह बनता है। जितना हिंदुस्तान के लिए काम किया है, उसको हक बनता है कि वो अपनी मर्जी से जाएगा।'

Advertisement

आगे उन्होंने कहा '12 हजार रन, 34 शतक, जब-तक वो कप्तान थे, हिंदुस्तान को हारने नहीं दिया। आंच नहीं आई भाई, कोई हरा ही नहीं सका, सफेद गेंद की बात करें। ऐसा कप्तान था वो। अब समझ लीजिए की इतना प्रेसर है और प्रेसर में सबसे बड़ा शतक लगाता है। आप भी शांति बनाकर रखेंगे और रोहित शर्मा को खेलने देंगे।'

शोर-शराबा नहीं तो मजा भी नहीं-रोहित शर्मा

इधर रोहित शर्मा ने संन्यास पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि ''मेरे लिए सबसे ज़रूरी है कि मैं मैदान पर क्या करता हूँ, टीम की सफलता में योगदान देने की कोशिश करता हूँ। अभी मेरा सारा ध्यान इसी पर है। शोर-शराबा चाहे जो भी हो। आप जानते हैं, शोर-शराबा नहीं तो मजा भी नहीं। मेरा काम मैदान के अंदर है; उनका काम मैदान के बाहर है। तो मैं इसे इसी नजरिए से देखता हूं।'

Advertisement

आगे उन्होंने कहा ''मेरा काम बल्ले से खेलना है। आओ, खेलो, अपने देश का प्रतिनिधित्व करो, टीम का प्रतिनिधित्व करो। मुझे डेब्यू के बाद से यही करने को कहा गया है। तो मैं वही करूंगा। आप जानते हैं, डेब्यू के बाद से ही शोर-शराबा होता रहा है। और जब तक मैं यहां रहूंगा, यह शोर-शराबा होता रहेगा। इसलिए इससे मुझे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता।'

ये भी पढ़ें: जिस ODI में संन्यास की अटकलें लगीं, उसी में रोहित शर्मा ने बल्ले से दिया मुंहतोड़ जवाब, अब बोले- बिना अटकलें मजा नहीं आता, लेकिन मैं मैदान पर...

 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड