जिस ODI में संन्यास की अटकलें लगीं, उसी में रोहित शर्मा ने बल्ले से दिया मुंहतोड़ जवाब, अब बोले- बिना अटकलें मजा नहीं आता, लेकिन मैं मैदान पर...

Rohit Sharma: इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा से लॉर्ड्स में शानदार 138 रनों की पारी खेली। यह शतक तब आया है, जब रोहित के संन्यास को लेकर अटकलें चल रही थी। शतक से उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब दिया है।

Rohit dismisses retirement speculation after record Lord's century
'शोर नहीं तो मजा नहीं', लॉर्ड्स में रिकॉर्ड शतक के बाद रोहित शर्मा ने संन्यास पर तोड़ी चुप्पी | Image: bcci

Rohit Sharma: भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपने वनडे संन्यास को लेकर चल रही अटकलों को खारिज करते हुए कहा है कि जब तक वह टीम की सफलता में योगदान देते रहेंगे, उनके भविष्य को लेकर चल रही चर्चा उन्हें चिंतित नहीं करती।

भारत की इंग्लैंड के हाथों वनडे सीरीज में हार के बाद सोमवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में, अनुभवी बल्लेबाज ने यह स्पष्ट कर दिया कि बाहरी बातों का उनके खेल के प्रति दृष्टिकोण पर कभी कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

रोहित ने संन्यास की अटकलों को किया खारिज

समाचार एजेंसी एएनआई ने बीसीसीआई के हवाले से कहा कि रोहित शर्मा ने संन्यास की अटकलों को खारिज करते हुए कहा 'मेरा काम बल्ले से खेलना है। आओ, खेलो, अपने देश का प्रतिनिधित्व करो, टीम का प्रतिनिधित्व करो। मुझे डेब्यू के बाद से यही करने को कहा गया है। तो मैं वही करूंगा। आप जानते हैं, डेब्यू के बाद से ही शोर-शराबा होता रहा है। और जब तक मैं यहां रहूंगा, यह शोर-शराबा होता रहेगा। इसलिए इससे मुझे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता।'

शोर-शराबा नहीं तो मजा भी नहीं

उन्होंने आगे कहा 'मेरे लिए सबसे ज़रूरी है कि मैं मैदान पर क्या करता हूँ, टीम की सफलता में योगदान देने की कोशिश करता हूँ। अभी मेरा सारा ध्यान इसी पर है। शोर-शराबा चाहे जो भी हो। आप जानते हैं, शोर-शराबा नहीं तो मजा भी नहीं। मेरा काम मैदान के अंदर है; उनका काम मैदान के बाहर है। तो मैं इसे इसी नजरिए से देखता हूं।'

Advertisement

संन्यास की अटकलों के बीच 138 रनों की रिकॉर्ड पारी

रोहित शर्मा की ये टिप्पणियां उन अफवाहों के बाद आईं कि लॉर्ड्स में तीसरा वनडे रोहित शर्मा के वनडे करियर का अंत हो सकता है, लेकिन 39 वर्षीय रोहित शर्मा ने इसका शानदार जवाब देते हुए 110 गेंदों में 138 रनों की शानदार पारी खेली और इस प्रतिष्ठित मैदान पर वनडे शतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए।

17 चौकों और पांच छक्कों से सजे उनके 34वें वनडे शतक के साथ ही इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ किसी भारतीय द्वारा बनाया गया सर्वोच्च व्यक्तिगत वनडे स्कोर भी बन गया, जिसने 2018 में ट्रेंट ब्रिज में बनाए गए उनके अपने नाबाद 137 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

Advertisement

ये भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026: चैंपियन बनने के बाद स्पेन मना रहा था जश्न, ट्रॉफी देकर भी खिलाड़ियों के बीच खड़े रहे राष्ट्रपति ट्रंप; हुई भारी फजीहत- VIDEO

 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड