भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जिताकर 'जूनियर हिटमैन' के साथ खेलते दिखे रोहित शर्मा, दिखाई बेटे की पहली झलक
रोहित शर्मा ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो बच्चों के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। तस्वीर की सबसे खास बात ये है कि रोहित की गोद में 'जूनियर हिटमैन' हैं।
- खेल समाचार
- 3 min read

Rohit Sharma Playing With Kids: भारत को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जिताने के बाद कप्तान रोहित शर्मा अपने परिवार के साथ कुछ कीमती समय बिता रहे हैं। हाल ही में उनके घर में नन्हा मेहमान आया, जब रितिका ने बेटे को जन्म दिया। पहले ऑस्ट्रेलिया दौरा फिर इंग्लैंड सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के कारण रोहित को अपने बेटे के साथ ज्यादा वक्त बिताने का मौका नहीं मिला था, लेकिन फिलहाल वो ब्रेक पर हैं और फैमिली के साथ जमकर मस्ती कर रहे हैं।
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो बच्चों के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। तस्वीर की सबसे खास बात ये है कि रोहित की गोद में 'जूनियर हिटमैन' यानि अहान हैं। 15 नवंबर, 2024 को रितिका ने बेटे को जन्म दिया था। खूबसूरत जोड़ी की एक बेटी भी है जिनका नाम समायरा है।
बेटे के साथ खेलते दिखे रोहित शर्मा
रोहित शर्मा मैदान पर भी कई बार मस्ती करते नजर आते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका बयान तो हमेशा चर्चा का विषय रहता है। आईपीएल 2025 से पहले रोहित को अपने परिवार के साथ रहने का थोड़ा मौका मिला है और वो इसका खूब आनंद उठा रहे हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक तस्वीर शेयर की जिसमें भारतीय कप्तान अपने दोनों बच्चों के साथ खेलते दिख रहे हैं। रोहित की गोद में अहान है, जबकि समायरा भी वहीं पर गेंद से खेल रही है। रोहित शर्मा ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में दो दिल वाला इमोजी लगाया है।
रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी जीत रचा इतिहास
रोहित शर्मा ने जब से टीम इंडिया की कप्तानी संभाली है, तब से आईसीसी टूर्नामेंट में भारत का दबदबा रहा है। इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि रोहित की कप्तानी में भारत ने आईसीसी टूर्नामेंट में अभी तक सिर्फ एक मैच हारा है। हालांकि, वो हार दर्दनाक है, क्योंकि वो 2023 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली थी। बता दें कि रोहित शर्मा पुरुषों के सभी चार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाले दुनिया के इकलौते कप्तान बन गए हैं।
Advertisement
ये ऐसा कारनामा है जो हिटमैन के अलावा दुनिया में कोई और नहीं कर सका है। हिटमैन की कप्तानी में भारत ने 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई। फिर इसी साल भारत 50-ओवर वर्ल्ड कप फाइनल भी खेला। 2024 में हिटमैन की कप्तानी में टीम इंडिया ने ना सिर्फ टी20 विश्व कप के फाइनल तक का सफर तय किया बल्कि साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब पर भी कब्जा जमाया। अब रोहित के नेतृत्व में भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल में पहुंची और खिताब जीतकर ही दम लिया।
इसे भी पढ़ें: हिन्दू होने के कारण मुझे बर्बाद...दानिश कनेरिया का छलका दर्द, नम आंखों से किया पाकिस्तान का पर्दाफाश, दुनिया हैरान