20 हजारी बने रोहित शर्मा, हिटमैन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रचा कीर्तिमान, लिस्ट में सिर्फ 4 भारतीय
Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए इतिहास रच दिया है। रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20 हजार रन बनाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए इतिहास रच दिया है। जी हां, रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20 हजार रन बनाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। यह कीर्तिमान उन्होंने भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही 3 मैचों की सीरीज के तीसरे वनडे मैच में किया है। उन्होंने इस मैच में शानदार 75 रनों की पारी खेली, हालांकि, सिर्फ 27 रन बनाते ही रोहित ने यह कीर्तिमान स्थापित कर दिया।
20 रन बनाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे में महज 27 रन बनाने के साथ ही रोहित 20 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो चुके हैं। इससे पहले इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर के अलावा, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ और अब रोहित शर्मा भी शामिल हो चुके हैं। रोहित ने अपनी 75 रनों की पारी में 7 चौके और 3 लंबे-लंबे छक्के भी लगाए।
20 से अधिक रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी
34357 - सचिन तेंदुलकर
27910 - विराट कोहली
24,208 - राहुल द्रविड़
20048 - रोहित शर्मा
दक्षिण अफ्रीका 270 रन पर ऑलआउट
दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 271 रनों का लक्ष्य दिया है। अफ्रीका की पूरी 47.5 ओवर में सिमट गई। हालांकि, इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक ने शानदार 106 रनों की पारी खेली। जवाब में भारत की शुरुआत शानदार रही और यशस्वी जायसवाल और रोहित के बीच 155 रनों की पार्टनरशिप रही। मैच में यशस्वी जायसवाल शानदार ने 116 रन और विराट कोहली ने 65 रन बनाए। भारत ने इस मैच को 9 विकेट से जीतकर सीरीज का कब्जा कर लिया है।