अपडेटेड 6 December 2025 at 20:02 IST

IND vs SA 3rd Odi: तीसरे वनडे में जायसवाल का बल्ला उगल रहा आग, भारत धमाकेदार जीत की ओर

IND vs SA 3rd Odi: विशाखापट्टनम में भारत-साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 271 रनों का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में भारत की शानदार शुरुआत हुई है। रोहित के 75 रन पर आउट होने बाद जायसवाल का बल्ला आग उगल रहा है।

Follow : Google News Icon  
ind vs sa 3rd odi rohit sharma and yashasvi jaiswal batting score visakhapatnam match
रोहित और जायसवाल का बल्ला उगल रहा है आग, भारत धमाकेदार जीत की ओर अग्रसर | Image: X

IND vs SA 3rd Odi: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है। इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया, जिसके जवाब में अफ्रीका ने भारत को 271 रनों का लक्ष्य दिया। अफ्रीका की पूरी 47.5 ओवर में सिमट गई।

दक्षिण अफ्रीका की बैटिंग के बाद रोहित और यशस्वी जायसवाल मैदान पर उतरे और दोनों की शुरूआत थोड़ी धीमी रही, लेकिन एक बार जब आंखें जाम गई, उसके बाद दोनों ने आग बरसाना शुरू कर दिया है। जी हां, जायसवाल 75 रनों के साथ क्रीज पर बने हुए हैं, तो रोहित 75 रन बनाकर आउट हो गए हैं। दोनों ने ही भारत को धमाकेदार शुरुआत दे दी है।

यशस्वी जायसवाल की शानदार वापसी

पहले और दूसरे मैच में फ्लॉप होने के बाद तीसरे वनडे में यशस्वी  जायसवाल ने धमेकदार अंदाज में वापसी की है। जी हां, खबर लिखने व्यक्त यशस्वी जायसवाल 83 रन पर खेल रहे हैं। अपनी पारी में उन्होंने अभी तक 9 चौके और 1 छक्के लगा चुके हैं। आपको बता दें कि पहले मैच 18 रन और दूसरे मैच में सिर्फ 22 रन बनाए थे।

रोहित की शानदार बल्लेबाजी

तीसरे वनडे में यशस्वी जायसवाल के अलावा, रोहित शर्मा ने भी शानदार पारी खेली। हालांकि, वो 75 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन अपनी पारी में उन्होंने 7 चौके और 3 लंबे-लंबे छक्के भी लगाए। रोहित और जायसवाल के बीच शानदार 155 रनों की पार्टनरशिप रही।

Advertisement

ये भी पढ़ें: VIDEO VIRAL- विराट कोहली और कुलदीप यादव का 'कपल डांस', विकेट लेने के बाद ऐसा सेलिब्रेशन नहीं देखा होगा
 

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 6 December 2025 at 19:48 IST