IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ 6 रन बनाते ही रोहित शर्मा ने रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय ओपनर बने

IND vs AFG 1st ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में रोहित शर्मा ने शनिवार को नया अध्याय जोड़ा। 195 रन चेज करने उतरी भारतीय टीम की ओर से रोहित शर्मा ने 6 रन बनाते ही इतिहास रच दिया।

Rohit Sharma International Runs Record
Rohit Sharma International Runs Record | Image: X

IND vs AFG 1st ODI: रोहित शर्मा ने शनिवार को अपने शानदार क्रिकेट करियर में एक नया और यादगार अध्याय जोड़ा। हिटमैन शर्मा ने वीरेंद्र सहवाग के बाद सभी फॉर्मेट में 16,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाले दूसरे भारतीय ओपनर बन गए हैं। यह उपलब्धि उन्हें धर्मशाला में अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान हासिल हुई। 

6 रन बनाते ही रचा इतिहास 

दरअसल, इस खास क्लब में शामिल होने के लिए अनुभवी बल्लेबाज को सिर्फ छह रनों की जरूरत थी। और, रोहित ने भारत के लिए अपनी 384वीं पारी खेलते हुए यह मुकाम हासिल कर लिया। जबकि, मैच शुरू होने से पहले ओपनर के तौर पर उनके नाम 15,994 रन दर्ज थे। लेकिन, इसके बाद रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट में ओपनर के तौर पर 16,000 रनों का आंकड़ा पार करने वाले सातवें और सिर्फ दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। 

महान ओपनरों की लिस्ट में हुए शामिल 

रोहित शर्मा के इस उपलब्धि ने उन्हें क्रिकेट इतिहास के कुछ चुनिंदा महानतम ओपनरों की लिस्ट में शामिल कर दिया है। रोहित अब सनथ जयसूर्या, क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर, ग्रीम स्मिथ, डेसमंड हेन्स और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गजों की कतार में खड़े हैं। 

इसमें श्रीलंका के महान खिलाड़ी सनथ जयसूर्या 19,298 रनों के साथ इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। उनके बाद क्रिस गेल (18,867) और डेविड वॉर्नर (18,744) का नंबर आता है। वहीं, सहवाग 332 मैचों की 400 पारियों में 16,119 रनों के साथ भारत के सबसे सफल ओपनर बने हुए हैं।

Advertisement

इस मामले में सचिन से आगे रोहित

रोहित की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कुल मिलाकर 34,000 से ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाए थे, लेकिन ओपनर के तौर पर उन्होंने 15,335 रन ही बनाए थे और 16,000 रनों के क्लब में शामिल होने से मामूली अंतर से चूक गए थे।

बता दें, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे मैच से पहले, रोहित ने 282 वनडे में 11,577 रन, 67 टेस्ट में 4,301 रन और 159 T20I में 4,231 रन बनाए थे। हालांकि उन्होंने अब दो फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। टेस्ट और T20I से रिटायरमेंट लेने के बाद भी, 39 साल के रोहित लगातार नई ऊंचाइयां छू रहे हैं। 

Advertisement

ये भी पढ़ें:  IND vs AFG: रोहित शर्मा का ऐतिहासिक कारनामा, धर्मशाला में ध्वस्त किया क्रिकेट इतिहास का 37 साल पुराना रिकॉर्ड
 

Published By:
 Shashank Kumar
पब्लिश्ड