IND vs AFG: रोहित शर्मा का ऐतिहासिक कारनामा, धर्मशाला में ध्वस्त किया क्रिकेट इतिहास का 37 साल पुराना रिकॉर्ड
Rohit Sharma: भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच पहला मुकाबला शुरू हो गया है। हालांकि, यह बारिश की वजह से समय पर शुरू नहीं हुआ, लेकिन धर्मशाला में रोहित शर्मा ने एक इतिहास रच दिया है। रोहित ने 37 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है।
- खेल समाचार
- 2 min read

Rohit Sharma: भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच होने वाली तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला में शुरू हो गया है। सीरीज के पहले मुकाबले में ही टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने एक नया इतिहास रच दिया है। धर्मशाला में रोहित शर्मा मैदान पर उतरते ही टीम इंडिया के लिए वनडे में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 37 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। रोहित ने पूर्व खिलाड़ी मोहिंदर अमरनाथ का रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रचा है।
रोहित ने तोड़ा 37 साल पूरा रिकार्ड
बता दें कि रोहित शर्मा ने जैसे ही धर्मशाला मैदान पर कदम रखा, उन्होंने मोहिंदर अमरनाथ के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। आज रोहित भारत के लिए वनडे खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। 30 अक्टूबर, 1989 को जब मोहिंदर अमरनाथ ने अपना आखिरी मुकाबला खेला था, जब वो 39 साल 36 दिन के थे और वहीं, आज रोहित 39 साल 44 दिन के हैं। इस तरह रोहित ने 37 साल पूरा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
नोलन क्लार्क ने नाम रिकॉर्ड
रोहित भारत के लिए वनडे इंटरनेशनल खेलने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि, ओवरआल देखें तो ये रिकॉर्ड नीदरलैंड के नोलन क्लार्क के नाम है। क्लार्क ने 47 साल 257 दिन की उम्र में वनडे मुकाबला खेला था।
पहले वनडे 2 खिलाड़ियों ने किया डेब्यू
भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच जारी पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया में दो खिलाड़ियों का डेब्यू हुआ है। हर्ष दुबे और गुरनूर धर्मशाला में बरार अपना पहला मैच खेल रहे हैं। बता दें कि यह मैच बारिश की वजह से देर से शुरू हुआ, जिसकी वजह से 25-25 ओवरों का मैच खेला जा रहा है।