IND vs SL Test: ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज

Rishabh Pant: श्रीलंका बनाम भारत के बीच गॉल में पहला टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। पंत ने दूसरी पारी में 66 रन बनाए। इस दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपने नाम एक शानदार रिकॉर्ड दर्ज कर लिया।

Rishabh Pant 100 sixes IND vs SL Test
सचिन-धोनी-विराट छूटे पीछे: ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में रचा नया इतिहास | Image: BCCI

Rishabh Pant: टीम इंडिया बनाम श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इतिहास रच दिया है। पंत ने दूसरी पारी में सिर्फ 2 छक्के लगाते ही टेस्ट टेस्ट करियर में 100 सिक्स पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ वो 100 छक्के लगाने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। पंत सबसे तेजी से छक्कों का शतक लगाने का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड' भी अब अपने नाम कर लिया है।

टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के

अगर बात करें कि टेस्ट में भारत के लिए सबसे अधिक छक्के लगाने वाले कौन-कौन से खिलाड़ी हैं, तो अब सबसे पहले पंत का ही नाम आता है। पंत के नाम 100 छक्के हो गए। पंत के बाद वीरेंद्र सहवाग के नाम 91 छक्के हैं और तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा 88 छक्कों के साथ मौजूद हैं।

टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय-List

  • 100 सिक्स - ऋषभ पंत
  • 91 सिक्स - वीरेंद्र सहवाग
  • 88 सिक्स - रोहित शर्मा
  • 82 सिक्स - रवींद्र जडेजा

टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज-List

  • 138 सिक्स-बेन स्टोक्स
  • 107 सिक्स-ब्रेंडन मैकुलम
  • 100 सिक्स-ऋषभ पंत
  • 100 सिक्स-एडम गिलक्रिस्ट
  • 98 सिक्स- क्रिस गेल

भारत ने श्रीलंका को 372 रनों का दिया लक्ष्य

पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने चौथे दिन श्रीलंका को 372 रनों का टारगेट दिया है। बता दें कि पहली पारी में 462 रन बनाने वाली भारतीय टीम दूसरी पारी में सस्ते में निपट गई। दूसरी पारी में टीम इंडिया सिर्फ 193 रन ही बना पाई और सारे विकेट गंवा दिए। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 66 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। 

ये भी पढ़ें: IND vs SL Test: दूसरी पारी में भारत 193 रन पर ऑलआउट, श्रीलंका को 372 रनों का दिया टारगेट
 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड