IND vs SL Test: दूसरी पारी में भारत 193 रन पर ऑलआउट, श्रीलंका को 372 रनों का दिया टारगेट

IND vs SL Test: टीम इंडिया ने गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले में श्रीलंका को 372 रनों का लक्ष्य दिया है। बता दें कि इस मैदान पर अब तक इतना बड़ा टोटल चेज नहीं हुआ है।

IND vs SL 1st Test 4th day shubman gill Dhananjaya de Silva
दूसरी पारी में भारत 193 रन पर ऑलआउट, श्रीलंका को 372 रनों का दिया टारगेट | Image: BCCI

IND vs SL Test: श्रीलंका बनाम भारत के बीच गॉल में पहला टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने चौथे दिन श्रीलंका को 372 रनों का टारगेट दिया है। बता दें कि पहली पारी में 462 रन बनाने वाली भारतीय टीम दूसरी पारी में सस्ते में निपट गई। दूसरी पारी में टीम इंडिया सिर्फ 193 रन ही बना पाई और सारे विकेट गंवा दिए। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 66 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। 

दूसरी पारी में भारत 193 रन पर सिमटी

इससे पहले भारत पहली पारी में 178 रनों की बढ़त के आधार पर अब श्रीलंका के सामने मैच जीतने के लिए 372 रनों का लक्ष्य है। जायसवाल बिना खाता खोले आउट हो गए। राहुल 35 रन, पिछली पारी के हीरो देवदत्त पडिक्कल 44 रन, गिल फिर एक बार फ्लॉप रहे और 8 रन बनाए। वहीं, जडेजा, सुथार और ध्रुव जुरेल भी कुछ खास नहीं कर पाए। दूसरी पारी में भारत 193 रन पर ही सिमटी गई।

ऋषभ पंत ने खेली सबसे बड़ी पारी

टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने दूसरी पारी में 66 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। इस दौरान पंत ने टेस्ट करियर के 100वें छक्के के साथ 53वें गेंद में अर्धशतक पूरा किया। पंत के अलावा,  देवदत्त पडिक्कल 44 रनों कि पारी खेली। अब श्रीलंका को जीत के लिए 372 रन चाहिए। बता दें कि इस मैदान पर अब तक इतना बड़ा टोटल चेज नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें: IND vs SL: 'क्या गेंद थी!' मानव सुथार के मुरीद हुए रवींद्र जडेजा, 'ड्रीम बॉल' को लेकर युवा ऑलराउंडर को कही ये बड़ी बात
 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड