IND vs SL: 'क्या गेंद थी!' मानव सुथार के मुरीद हुए रवींद्र जडेजा, 'ड्रीम बॉल' को लेकर युवा ऑलराउंडर को कही ये बड़ी बात

Jadeja Praises Manav Suthar: श्रीलंका बनाम भारत के बीच गॉल में पहला टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने युवा ऑलराउंडर मानव सुथार की बॉलिंग की जमकर तारीफ की। मानव ने पहली पारी में 4 विकेट लिए।

Jadeja Praises Manav Suthar IND vs SL Test
मानव सुथार के मुरीद हुए रवींद्र जडेजा, 'ड्रीम बॉल' को लेकर युवा ऑलराउंडर को कही ये बड़ी बात | Image: BCCI

Jadeja Praises Manav Suthar: गॉल में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन, टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने युवा ऑलराउंडर मानव सुथार की बॉलिंग की जमकर तारीफ की। उन्होंने सुथार की उस पहली ही गेंद को, जिस पर उन्हें विकेट मिला उसे "लेफ़्ट-आर्म स्पिनर की ड्रीम बॉल" कहा।

गॉल टेस्ट के स्पिन-प्रधान तीसरे दिन सुथार के चार विकेट और जडेजा के 350 टेस्ट विकेट पूरे करना मुख्य आकर्षण रहा। श्रीलंका ने निरोशन डिकवेला की मजबूत पारी और सोनल दिनुशा के शतक के साथ संघर्ष किया, लेकिन भारतीय स्पिनरों के सामने श्रीलंका की बाकी टीम बिखरती हुई दिखी।

पहली गेंद पर सुथार ने चांदीमल को किया आउट

मानव सुथार की पहली ही गेंद पर उन्हें श्रीलंका के अनुभवी दिनेश चांदीमल का अहम विकेट मिला। गेंद अंदर की ओर ड्रिफ़्ट होने के बाद तेज़ी से घूमी और बाउंस के साथ विकेटकीपर ऋषभ पंत के सुरक्षित हाथों में चली गई। BCCI की आधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में जडेजा ने उस गेंद को लेफ़्ट-आर्म स्पिनर के लिए "ड्रीम बॉल" बताया और कहा कि उन्हें वह गेंद देखकर मज़ा आया।

मानव सुथार के मुरीद हुए रवींद्र जडेजा

BCCI द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में जडेजा ने कहा, "मैंने तुम्हें पहली बार टेस्ट मैच में बॉलिंग करते देखा। तुम्हारे हाथ से निकली वह पहली ही गेंद ,असल में वह बहुत ही शानदार गेंद थी (जिस पर चांदीमल आउट हुए)। एक लेफ़्ट-आर्म स्पिनर के तौर पर, मैं टीवी पर बहुत सी चीज़ें देखता हूं।"

Advertisement

जडेजा ने आगे कहा '"लेकिन मुझे जो लाइव अनुभव हुआ—हाथ से निकली पहली गेंद और उस पर जो स्पिन (revs) थी—उसे देखकर मुझे लगा कि मैंने एक बेहतरीन बाएं हाथ के स्पिनर की 'ड्रीम बॉल' देखी है।"

रवींद्र जडेजा का श्रीलंका में धमाका

रवींद्र जडेजा ने भी श्रीलंका में जमकर गदर मचाया। जडेजा पहली बारी में 3 विकेट अपने नाम करते ही रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट पूरे कर लिए। अब टेस्ट करियर में उनके 4,000 से ज्यादा रन और 350 से ज्यादा विकेट लेने वाले भारत के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। जडेजा से पहले यह कारनामा टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी कपिल देव ने किया था।

Advertisement

ये भी पढ़ें: IND vs SL Test: रवींद्र जडेजा का श्रीलंका में धमाका; 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड