अपडेटेड 14 July 2024 at 17:35 IST
जिम्बाब्वे में रिंकू सिंह के साथ 'मिस्ट्री गर्ल' कौन? क्या है क्रिकेटर से रिश्ता, वीडियो VIRAL
रिंकू सिंह का एक वीडियो जिसमें वो एक बहुत ही खूबसूरत लड़की के साथ नजर आ रहे हैं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
- खेल समाचार
- 3 min read

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) इस समय टीम इंडिया के साथ जिम्बाब्वे के दौरे पर हैं। जहां टीम इंडिया मेजबानों के साथ 5 टी20 मैचों की सीरीज खेल रही है। इस दौरान रिंकू सिंह का एक वीडियो जिसमें वो एक बहुत ही खूबसूरत लड़की के साथ नजर आ रहे हैं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि टीम इंडिया ने चौथा मुकाबला जीतकर सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है, जबकि 5वां मुकाबला अभी दोनों के बीच जारी है। सीरीज के दूसरे मुकाबले में रिंकू सिंह ने जोरदार पारी खेलकर टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने महज 22 गेंदों पर नाबाद 48 रन बनाए थे।
सोशल मीडिया पर रिंकू सिंह का वायरल हो रहा ये वीडियो शनिवार (13 जुलाई) को खेले गए चौथे टी20 मुकाबले से ठीक पहले का है। इस वीडियो में रिंकू सिंह एक 'मिस्ट्री गर्ल' के साथ नजर आ रहे हैं। दरअसल चौथे मैच से पहले भारतीय खिलाड़ी हरारे के एक चिड़ियाघर की सैर के लिए निकले थे। रिंकू सिंह के साथ इस वीडियो में जो लड़की नजर आ रही है उसको लेकर हर किसी के मन में जिज्ञासा बनी हुई है कि आखिर वो है कौन? तो अब हम बिना देर किए आपको बता देते हैं कि वो लड़की कौन है। दरअसल वो 'मिस्ट्री गर्ल' टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल की बहन शहनील गिल (Shahneel Gill) है।
रिंकू सी शर्टलेस फोटो पर था शहनील गिल का कमेंट
वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि रिंकू सिंह और शहनील गिल के बीच कितनी बेहतरीन फ्रैंडशिप बॉन्ड है। शहनील गिल रिंकू सिंह की सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट करती रहती हैं। एक साल पहले जब रिंकू सिंह ने अपनी बिना शर्ट की फोटो जब सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी तो उस पर शहनील गिल का कमेंट आया था। गिल ने कमेंट में लिखा था, 'ओ हीरो'। यह फोटो रिंकू ने मालदीव से पोस्ट की थी। टी20 विश्वकप में रिंकू सिंह टीम में जरूर थे लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था।
टी20 इंटरनेशनल में है रिंकू का बेहतरीन रिकॉर्ड
रिंकू सिंह क्रिकेट के शॉर्ट फॉर्मेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। टी20 क्रिकेट में उनका शानदार रिकॉर्ड रहा है। रिंकू सिंह ने अभी तक कुल 20 टी20 मुकाबले खेले हैं जिसमें 14 पारियों में उन्होंने कुल 405 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 81 रन प्रति पारी का रहा है जबकि स्ट्राइक रेट 178.41 का है। रिंकू सिंह आईपीएल में एक ओवर में लगातार 5 छक्के जड़कर सुर्खियों में आए थे। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक ओवर में 5 छक्के लगाकर मैच का परिणाम पलट दिया था।
Advertisement
Published By : Ravindra Singh
पब्लिश्ड 14 July 2024 at 17:35 IST