VIDEO: रिंकू सिंह का मैसेज देख हुई नर्वस, शादी के लिए पापा नहीं थे तैयार; फिर ऐसे शुरू हुई लव स्‍टोरी, सांसद प्रिया सरोज ने सादगी से बताया सबकुछ

Rinku Singh-Priya Saroj Love Story: प्रिया सरोज ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे एक प्रोफेशनल मैसेज ने उनकी और रिंकू सिंह की जिंदगी बदल दी। उन्होंने पहली बार अपनी और रिंकू की लव स्टोरी को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है।

Priya Saroj Rinku Singh
Priya Saroj Rinku Singh | Image: Instagram

Rinku Singh-Priya Saroj Love Story: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह और उनकी मंगेतर और सपा सांसद प्रिया सरोज इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। फैंस को दोनों की जोड़ी और उनकी सादगी बेहद पसंद आ रही है। हाल ही में ⁠मछलीशहर लोकसभा सीट से देश की सबसे युवा सांसदों में से एक प्रिया सरोज का एक वीडियो इंटरव्यू ⁠सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने पहली बार अपनी और रिंकू की लव स्टोरी को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है।

प्रिया सरोज ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे एक प्रोफेशनल मैसेज ने उनकी और रिंकू सिंह की जिंदगी बदल दी। प्रिया के मुताबिक, उन्हें किसी ने सलाह दी थी कि रिंकू सिंह बहुत नेकदिल इंसान हैं और वह उनका इंस्टा पेज आगे बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। इसी भरोसे के साथ प्रिया ने रिंकू को पहला मैसेज भेजा, जो आगे चलकर दोनों के बीच प्यार का सूत्रधार बना।

Uploaded image

एक मैसेज से शुरू हुई बात!

उन्होंने कहा, ‘कोविड में मैं और मेरी बहन अपना कुछ स्टार्टअप की सोच रहे थे। तब मेरी बहन का इंस्टाग्राम पर चिकन फूड का एक पेज था, जिसे प्रमोट कराना था। मुझे किसी ने बताया कि रिंकू सिंह से कराओ वो बहुत अच्छा लड़का है, सुन लेगा और कर देगा। मुझसे कहा गया कि वो प्रमोट कर देंगे तो पेज चल जाएगा। क्योंकि कोविड में हम सोच रहे थे कि कुछ अपना स्टार्टअप करें, तो वही कारण था।’

रिंकू सिंह के रिप्लाई से घबराईं प्रिया सरोज

प्रिया सरोज ने आगे कहा, 'मैं उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर गई, जहां उनके एक लाख बीस हजार फॉलोअर्स थे। उस समय मेरे इंस्टाग्राम पर महज एक हजार फॉलोअर्स थे। ऐसे में मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी कि उनके एक लाख 20 हजार वाले फॉलोअर्स थे। उस समय आईपीएल था तो स्क्रॉल करते हुए मैंने लाइक करके छोड़ दिया था। मुझे याद भी नहीं था कि मैंने लाइक करके छोड़ा हुआ है। खुद ही पांच दिन बाद मैसेज मैसेज आया हाय करके।'

Advertisement

सपा सांसद बताती हैं, ‘मैसेज का रिप्लाई आने पर मैंने बात नहीं की, बल्कि अपने भाई को फोन थमा दिया। मैं अनजान लोगों से बात करना पसंद नहीं करती। उसके बाद एक सप्ताह तक आगे की बात उसी ने की। तब तक उन्हें खेलने के लिए उतना मौका नहीं मिला था। मेरे हिसाब से 3-4 मैच ही खेले थे। बाद में मुझे पता चला कि दूसरी तरफ से (रिंकू सिंह) भी बात नितीश राणा भैया कर रहे हैं।’

उनका कहना है कि शुरुआत में भाई ने ही बात की, क्योंकि मेरा दोस्ती जैसा कोई इंटेंशन नहीं था। मैं अपने जज की तैयारी में व्यस्त थी। लेकिन सेलिब्रिटी का मैसेज आया तो रिप्लाई करना बनता था, इसलिए मेरे भाई ने बात की।

Advertisement

इंटर कास्ट मैरिज के लिए पापा तैयार नहीं थे- प्रिया

प्रिया सरोज ने बताया, 'जब मेरी उनसे (रिंकू सिंह) बात शुरू हुई तब मैं तैयार नहीं थी। मैं अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रही थी। मैं इनसे कहा कि हमारा परिवार बहुत सिंपल है, कहने को सभी पॉलिटिशियन हैं, लेकिन मेरे पिता बहुत साधारण व्यक्ति हैं। पापा तैयार नहीं होंगे कि हम लोग शादी करें, क्योंकि हमारे यहां अपनी कास्ट के बाहर कभी शादी नहीं हुई, लव मैरिज भी नहीं। फिर ये तो इंटर-कास्ट है।'

Uploaded image

सरकार नौकरी वाला लड़का ढूंढ रहे थे पापा- प्रिया

उन्होंने रिंकू से कहा था, 'मेरे पिता सरकार नौकरी वाले को ढूंढ रहे हैं, जो भले ही महीने में एक लाख कमाए, लेकिन बेटी को खुश रखे। लड़का संस्कारी और अच्छा होना चाहिए। आप लोगों का तो हमसे बहुत अलग है। कैसे समझाऊं मैं उनको, उन्हें सरकारी नौकरी वाला लड़का चाहिए।'

रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज को दी थी ये गारंटी 

प्रिया सरोज की बात समझने के बाद रिंकू सिंह ने उन्हें टीम इंडिया में सलेक्ट होने की गारंटी तक दे डाली थी। रिंकू ने प्रिया से कहा था, '2023 में मैं टीम इंडिया में सिलेक्ट हो जाऊंगा तब तो मान जाएंगे न? जवाब में मैंने कहा कि नहीं मानेंगे, उन्हें क्रिकेट के बारे में कुछ भी नहीं पता है। फिर मैंने कहा कि अगर मैं जज बन गई तो मैं अपना स्टैंड ले सकती हूं, अभी मैं कुछ नहीं कर रही, कैसे लूंगी? लेकिन टच वुड, 2023 में उनके 5 छक्के जड़ना, फिर इंडियन टीम में सिलेक्शन होना... सब चीजें अच्छी होती चली गई। फिर जाकर किसी तरह पापा को पता चला और वो राजी हुए।'

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहे रिंकू-प्रिया

इसके अलावा प्रिया सरोज बताती हैं कि वो 2022 से रिंकू सिंह के साथ लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रही। रिंकू सिंह संग मुलाकात भी बेहद कम ही हुई है, क्योंकि शादी से पहले ज्यादा मिलने की इजाजत नहीं है। हमारे यहां शादी से पहले मंगेतर संग भी बाहर घूमने जाने की अनुमति नहीं है। इसलिए मैंने अब तक स्टेडियम में जाकर सिर्फ दो ही मैच देखे हैं एक दिल्ली और दूसरा लखनऊ में। लखनऊ वाला मैच भी परिवार के साथ देखने गई थी। 

यह भी पढ़ें: CWC 2026: कौन हैं राजा मुथुपांडी जिन्होंने सिल्वर मेडल जीतकर रचा इतिहास
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड